![]()
.
बीएसपी ने वित्तीय वर्ष 2024–25 के अप्रैल-नवंबर अवधि में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का परचम लहराते हुए उत्पादन, प्रेषण तथा तकनीकी-आर्थिक मानकों के क्षेत्र में कई रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। आठ महीनों की यह उपलब्धियां न केवल कई पुराने रिकार्ड्स को पीछे छोड़ती हैं। अप्रैल-नवंबर 2025 के दौरान कच्चे माल और इस्पात उत्पादन में ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की गई।
कुल सिंटर उत्पादन 57,88,599 टन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2023-24 की इसी अवधि के 56,86,779 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार करता है। अपस्ट्रीम ऑपरेशन्स में भी उल्लेखनीय उछाल देखा गया, जहां कुल हॉट मेटल उत्पादन 39,84,562 टन तक पहुंच गया, जो पूर्व रिकॉर्ड 38,93,257 टन (2023–24) से अधिक है। इसी क्रम में कुल क्रूड स्टील उत्पादन 38,29,428 टन रहा, जो 2023–24 के 36,87,966 टन के आँकड़े को पीछे छोड़ते हुए स्टील मेकिंग संचालन की उल्लेखनीय मजबूती का संकेत देता है।
<
