Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BSP Steel Theft: 250 Ton Iron Seized in Durg
Breaking News

BSP Steel Theft: 250 Ton Iron Seized in Durg

By adminMay 28, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 1779938560
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


पुलिस ने कबाड़ गोदाम से BSP का लोहा जब्त किया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से बड़े पैमाने पर लोहे की चोरी हुई है। पुलिस ने हथखोज और अकलोरडीह इलाके में कार्रवाई करते हुए एक गोदाम से करीब 250 टन संदिग्ध लोहा जब्त किया है। शुरुआती जांच में जब्त लोहे की कीमत 1 करोड़ रुप

.

बता दें कि प्लांट की सुरक्षा में CISF के जवान तैनात हैं। इसके अलावा पूरे प्लांट परिसर में सैकड़ों CCTV कैमरे लगे हुए हैं। इसके बावजूद भारी मात्रा में लोहा फ्लाई ऐश की आड़ में प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर मौके पर मौजूद लोगों से लोहे से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी वैध कागजात पेश नहीं किए जा सके।

इसके बाद पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में संदिग्ध लोहा जब्त किया। साथ ही मौके से 10 से अधिक वाहन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि फ्लाई ऐश परिवहन की आड़ में प्लांट से लोहा बाहर निकाला जा रहा था। वहीं, BSP प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए अलग से एक टीम गठित की है, जो पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

हथखोज स्थित इसी गोदाम में बड़ी मात्रा में BSP का संदिग्ध लोहा बरामद किया गया।

हथखोज स्थित इसी गोदाम में बड़ी मात्रा में BSP का संदिग्ध लोहा बरामद किया गया।

फ्लाई ऐश की आड़ में BSP का लोहा इसी कबाड़ी गोदाम में डंप किया जा रहा था।

फ्लाई ऐश की आड़ में BSP का लोहा इसी कबाड़ी गोदाम में डंप किया जा रहा था।

रेड कार्रवाई के दौरान मौके से 10 से अधिक वाहन भी जब्त किए गए हैं।

रेड कार्रवाई के दौरान मौके से 10 से अधिक वाहन भी जब्त किए गए हैं।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, पुलिस को पिछले कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि भिलाई स्टील प्लांट से लोहे की प्लेटें और स्क्रैप चोरी कर बाहर सप्लाई किया जा रहा है। ऐसे में रोजाना कई ट्रक और हाईवा प्लांट से बाहर निकलते थे। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी और उनका पीछा करते हुए हथखोज स्थित एक गोदाम तक पहुंची।

जैसे ही ट्रक गोदाम के अंदर पहुंचे, पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर दी। छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से दस्तावेज मांगे, लेकिन जब्त लोहे से संबंधित कोई वैध कागजात पेश नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने पूरे यार्ड और गोदाम की जांच की।

मौके पर मौजूद लोग दस्तावेज पेश नहीं कर सके, ऐसे में पुलिस टीम ने जब्ती की कार्रवाई की।

मौके पर मौजूद लोग दस्तावेज पेश नहीं कर सके, ऐसे में पुलिस टीम ने जब्ती की कार्रवाई की।

गोदाम में मिला 250 टन से ज्यादा लोहा

जांच में गोदाम से करीब 250 टन संदिग्ध लोहा बरामद किया गया। पुलिस को आशंका है कि यह लोहा BSP की SMS-3 यूनिट से चोरी कर यहां जमा किया गया था। ट्रकों के ऊपर फ्लाई ऐश डाली जाती थी, जबकि नीचे भारी मात्रा में लोहा छिपाकर रखा जाता था।

पुलिस ने जब दो हाईवा वाहनों की जांच की तो ऊपर फ्लाई ऐश दिखाई दी, लेकिन अंदर टनों के हिसाब से लोहा भरा मिला।

ट्रांसपोर्टर का नाम आया सामने

इस मामले में ट्रांसपोर्टर संजय सिंह का नाम सामने आ रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा। वहीं, जिस कबाड़ी गोदाम में BSP का संदिग्ध लोहा मिला है, उसका संचालन मोहम्मद कलीम करता है। पुलिस दोनों से पूछताछ की तैयारी कर रही है।

छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

छावनी CSP प्रशांत कुमार पैकरा और भिलाई-3 थाना पुलिस की टीम ने छापामार कार्रवाई की।

BSP ने बनाई जांच समिति

घटना के बाद भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन में भी हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही BSP की टीम और FSL के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। अब प्रबंधन ने अलग से एक जांच समिति गठित की है, जो पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच करेगी।

पुलिस ने मौके से मिले सैकड़ों टन लोहे को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया है। साथ ही पूरे गोदाम को सील कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ड्राइवरों से पूछताछ कर रही है और BSP प्रबंधन को भी पत्र भेजा गया है।

पूछताछ और जांच के बाद ही आरोपियों के नाम होंगे तय

भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अकलोरडीह स्थित एके ट्रेडर्स नामक यार्ड में भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से चोरी किया गया लोहा लाकर डंप किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर रेड कार्रवाई की।

मौके पर खड़े दो हाईवा वाहनों की जांच में भारी मात्रा में लोहा मिला। ड्राइवरों के पास केवल फ्लाई ऐश परिवहन से संबंधित दस्तावेज मिले। पूछताछ में यह बात सामने आई कि यार्ड में रखा लोहा BSP प्लांट से चोरी कर लाया गया था।

medium text quote 1779937339

CISF के जिम्मे प्लांट की सुरक्षा

भिलाई स्टील प्लांट देश की सबसे बड़ी SAIL इकाइयों में से एक है। प्लांट की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे है। जानकारी के अनुसार करीब 700 जवान पूरे परिसर में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि चोरी किया गया लोहा काफी भारी था, जिसे क्रेन और अन्य मशीनों की मदद से ट्रकों में लोड किया जाता था।

ऐसे में बिना अंदरूनी मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर चोरी संभव नहीं मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस और BSP प्रबंधन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

…………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

ीएसपी में कार से जाकर कॉपर तार की चोरी: QRT ने 3KM पीछा कर एक आरोपी को दबोचा; 2 साथी धूल का फायदा उठाकर भागे

1582651030 2215 1779702317

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के प्रतिबंधित इलाके में कॉपर केबल चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बीएसपी की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने एक संदिग्ध स्विफ्ट कार का पीछा कर उसमें सवार एक आरोपी को पकड़ लिया। मामला भिलाई भट्ठी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डीजल संकट में फंसी बिलासपुर की सिटी बस सेवा:रोजाना 8 हजार का घाटा, कई रूट प्रभावित; अधिकारी बोले- गर्मी में यात्री भी घटे

May 28, 2026

Bilaspur Girl Stunts on Moving Car with Champagne Bottle VIDEO

May 28, 2026

रायगढ़ के ईदगाह में अदा की जाएगी बकरीद की नमाज:मस्जिदों में भी इंतजाम, सेवइयों की मिठास के साथ एक-दूसरे को देंगे मुबारकबाद

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072258
Views Today : 92
Views Last 7 days : 1799
Views Last 30 days : 5108
Total views : 95092
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.