Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Girl Stunts on Moving Car with Champagne Bottle VIDEO
Breaking News

Bilaspur Girl Stunts on Moving Car with Champagne Bottle VIDEO

By adminMay 28, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
6 1779935275
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में युवती ने चलती कार के सामने रैंप वॉक किया।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाईकोर्ट की सख्ती और पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नेशनल हाईवे पर स्टंटबाजी जारी है। एक बार फिर बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर चलती कार में रील बनाने का वीडियो सामने आया है।

.

वीडियो में युवती पहले चलती कार के सामने रैंप वॉक करती नजर आ रही है। इसके बाद वह शैंपेन की बोतल खोलकर मस्ती करती दिखाई देती है। वहीं, युवती कार की छत पर बैठकर और खड़े होकर अलग-अलग पोज देती नजर आ रही है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में ट्रैफिक पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की पहचान कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

युवती शैंपेन की बोतल खोलकर झाग उड़ाती दिखाई दी।

युवती शैंपेन की बोतल खोलकर झाग उड़ाती दिखाई दी।

कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज देते भी नजर आई।

कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज देते भी नजर आई।

मोटर व्हीकल एक्ट तहत केस दर्ज

जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिखाई दे रही कार (CG0-10-CD-141) देर रात कोनी-तुर्काडीह नेशनल हाईवे बाइपास पर नजर आ रही है। तुर्काडीह ओवरब्रिज के नीचे युवती चलती कार के सामने रैंप वॉक, शैंपेन की बोतल से झाग उड़ाती दिखाई दे रही है।

वहीं, कार की छत पर चढ़कर अलग-अलग पोज देते नजर आ रही है। वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान कर ली गई है। मामले में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 135 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

ड्राइविंग लाइसेंस होगा निरस्त

ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि कार को जब्त करने के साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए आरटीओ को लेटर भेजा जाएगा। चलती गाड़ी में सनरूफ से बाहर निकलना, स्टंट करना या मुख्य मार्ग पर इस तरह का सेलिब्रेशन गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है।

ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक एएसपी ने कहा कि रात के समय ऐसी हरकतें अन्य वाहन चालकों का ध्यान भी भटका सकती हैं, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए यातायात नियमों की अनदेखी न करें और सड़क को स्टंट का मंच बनाने से बचें।

युवती चलती BMW की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई।

युवती चलती BMW की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

बता दें कि हाईवे पर रील बनाने और स्टंट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में BMW कार सवार युवक हाईवे पर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई थी।

वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने BMW कार जब्त कर ली थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने उसमें सवार युवक प्रतीक लूथर (36) के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट और यातायात नियमों के तहत कार्रवाई की थी।

स्टंटबाजी के ये मामले भी चर्चा में रहे

हाईवे पर रसूखदारों की गाड़ियों का काफिला निकला था।

हाईवे पर रसूखदारों की गाड़ियों का काफिला निकला था।

सूखदारों ने गाड़ियों का निकाला था काफिला

8 महीने पहले अक्टूबर 2025 में बिलासपुर-मस्तूरी नेशनल हाईवे पर कुछ रसूखदारों ने गाड़ियों का काफिला निकालकर जाम लगा दिया था। शहर की सड़कों पर 15-20 कारों का काफिला एक साथ निकला। जिसमें करीब 18 लड़के सवार थे।

बदमाशों ने ना केवल सड़कों पर जाम लगाया बल्कि रील बनाने के लिए स्टंटबाजी भी की थी, जिसमें लड़के चलती कार की खिड़की पर बैठकर फोन चलाते दिखे। पुलिस ने सभी 18 बदमाशों को पकड़ लिया था। पढ़ें पूरी खबर…

रसूखदारों ने बीच सड़क खड़ी कर दी थी लग्जरी कारें।

रसूखदारों ने बीच सड़क खड़ी कर दी थी लग्जरी कारें।

हाईवे पर कारें खड़ी कर दी थी

करीब 10 महीने पहले बिलासपुर में कुछ रसूखदार और प्रभावशाली लड़कों ने बीच सड़क लग्जरी कारें खड़ी कर दी थी, जिससे बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे जाम पर लंबा जाम लगा रहा। बाकायदा इसका रील्स बनाकर 2 दिन पहले इंस्टाग्राम में भी अपलोड किया गया था।

दरअसल भाजपा नेता के करीबी और कांग्रेस नेता रहे विनय शर्मा के बेटे वेदांश शर्मा ने दो नई लग्जरी और महंगी कार खरीदी थी। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ टोयोटा शो रूम गया था। जहां उसने अलग-अलग पोज में वीडियो बनवाया था। पढ़ें पूरी खबर…

वेदांश शर्मा ने 2 नई गाड़ी खरीदी, गनमैन के साथ फोटो शूट कराया था।

वेदांश शर्मा ने 2 नई गाड़ी खरीदी, गनमैन के साथ फोटो शूट कराया था।

हाईकोर्ट की चेतावनी, फिर भी नहीं थम रही स्टंटबाजी

बता दें कि युवाओं में रील्स बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रील्स बनाने के चक्कर में युवा जान जोखिम में डालकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इससे पहले रतनपुर रोड पर नेशनल हाईवे रोककर तलवार से केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट करने का वीडियो सामने आया था।

मस्तूरी रोड पर गाड़ियों के काफिले में दरवाजे से बाहर निकलकर रील्स बनाने और पुराना रिवरव्यू में बाइक से स्टंट करने वाले वीडियो वायरल हो चुके हैं। इन घटनाओं पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। शासन-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

चलती BMW में सनरूफ खोलकर गर्लफ्रेंड ने किया डांस, VIDEO:मोबाइल निकालकर रील बनाई; रिटायर्ड फॉरेस्ट ऑफिसर के बेटे को पुलिस ने पकड़ा, कार जब्त

पीछे से आ रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

पीछे से आ रहे राहगीरों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कार सवार युवती ने खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी की। युवती चलती BMW कार की सनरूफ खोलकर डांस करती नजर आई, इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे की है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

BSP Steel Theft: 250 Ton Iron Seized in Durg

May 28, 2026

रायगढ़ के ईदगाह में अदा की जाएगी बकरीद की नमाज:मस्जिदों में भी इंतजाम, सेवइयों की मिठास के साथ एक-दूसरे को देंगे मुबारकबाद

May 28, 2026

20 लाख बच्चों के फर्स्ट एड पर ताला:अफसरों की लापरवाही से केंद्र को लौट रहे आठ करोड़

May 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072252
Views Today : 86
Views Last 7 days : 1793
Views Last 30 days : 5102
Total views : 95086
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.