Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Brother used to abuse his dead mother, strangled her to death in Surguja | मृत मां को गाली देता था भाई,गला घोंटकर मार डाला: सरगुजा में युवक की हत्या का खुलासा, आवेश में छोटे भाई ने की थी हत्या – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Brother used to abuse his dead mother, strangled her to death in Surguja | मृत मां को गाली देता था भाई,गला घोंटकर मार डाला: सरगुजा में युवक की हत्या का खुलासा, आवेश में छोटे भाई ने की थी हत्या – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 10 17 at 191618fde64ebb 1760708825
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 10 17 at 191618fde64ebb 1760708825

सरगुजा के खड़़ादोरना में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बड़े भाई का छोटे भाई के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद मरी हुई मां को बड़ा भाई गाली दे रहा था। इससे आक्रोशित होकर छोटे भाई ने मोबाइल चा

.

जानकारी के मुताबिक, खाड़ादोरना निवासी युवक अमोस लकड़ा (22 वर्ष) का शव 15 अक्टूबर को घर में पड़ा मिला था। उसके गले में गहरे निशान थे। घटना की सूचना पर सीतापुर पुलिस टीम एवं फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया था। युवक की हत्या छोटे भाई निलेश लकड़ा द्वारा किए जाने के शक पर पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी।

छोटे भाई ने कबूला गुनाह, मां को गाली देने पर मार डाला सीतापुर थाना प्रभारी सीआर चंद्रा ने बताया कि घटना 14 एवं 15 अक्टूबर की दरम्यानी रात की थी। घर में मृतक, उसका छोटा भाई एवं पिता रामचरण लकड़ा ही थे। प्रथम दृष्टया शक छोटे भाई पर था, इसलिए उससे पूछताछ की जा रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी अमोस लकड़ा की मौत गला घोंटने से होना बताया गया।

पुलिस पूछताछ में निलेश लकड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर को निलेश काम करके घर लौटा था। शाम को खाना बनाने को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद हुआ था। उनकी मां की मौत 10 माह पूर्व हो चुकी थी। इस कारण वे बारी-बारी से खाना बनाते थे। विवाद के बाद अमोस लकड़ा गांव में चला गया एवं शराब पीकर घर लौटा।

घर लौटने के बाद अमोस मरी हुई मां को गालियां दे रहा था। निलेश लकड़ा ने मृत मां को गाली देने से मना किया। अमोस नहीं माना और वह मां को नाम लेकर गालियां देता रहा। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो आवेश में आकर निलेश लकड़ा ने मोबाइल चार्जर के केबल से बड़े भाई अमोस का गला दबा लिया।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल मामले में आरोपी के कबूलनामे के बाद सीतापुर पुलिस ने आरोपी निलेश लकड़ा (18 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) BNS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073940
Views Today : 244
Views Last 7 days : 1817
Views Last 30 days : 6482
Total views : 98281
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.