![]()
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को चाकू से गोदकर मार डाला। दोनों के बीच करीब डेढ़ सालों से प्रेम संबंध था। युवती ने विवाद के बाद प्रेमी का फोन उठाना बंद कर दिया था। युवक को शक था कि युवती का किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है। बुधवा
.
अंबिकापुर के चोपड़ा पारा में संचालित पेट्रोल पंप में गुरुवार को एयर पिस्टल व चाकू लेकर पहुंचे युवक जोगेंद्र पैकरा (28) ने भारती टोप्पो (27) पर हमला कर दिया। जोगेंद्र पैकरा ने चाकू निकाल भारती पर चलाया तो भारती का हाथ कट गया।
बचने के लिए भारती सड़क की ओर भागी लेकिन सड़क तक पहुंचने के पूर्व ही उसने भारती के पेट व सीने पर कई बार हमला किया। भारती मौके पर गिर गई। बीच बचाव करने पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मी संतोष पर भी चाकू चलाया, जिससे उसका पंजा कट गया।
एक दिन पहले भी किया था विवाद
घटना के बाद भाग रहे आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ समय से भारती ने उससे बात करना बंद कर दिया था। बुधवार को भी आरोपी जोगेंद्र पैकरा ने पेट्रोल पंप पहुंचकर भारती से विवाद किया था।
जोगेंद्र को शक था कि भारती किसी दूसरे युवक से बात करती है। उसने भारती का फोन छीनकर चेक किया और फोन पटक दिया था। विवाद के बाद वह चला गया था।
नया चाकू खरीदा, दोस्त से ली एयर पिस्टल
बलरामपुर जिले के कुसमी का निवासी आरोपी जोगेंद्र पैकरा आदतन बदमाश बताया गया है। वह लादेन के नाम से विख्यात था। वह दोस्त की बाइक लेकर यहां आया था और 4 दिनों से श्याम लाज में ठहरा था।
आरोपी ने हत्या के एक दिन पूर्व दुकान से नया चाकू खरीदा था। गांधीनगर में रहने वाले एक दोस्त से एयर पिस्टल ली थी। गुरुवार को सुबह उसने भारती को काल किया। जब उसने फोन काट दिया तो जोगेंद्र पेट्रोल पंप पहुंच गया।
शक बना विवाद का कारण-ASP
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि घटना के दौरान युवक नशे की हालत में था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। युवक को शक था कि युवती किसी दूसरे युवक से बात करती है। यह शक ही विवाद और हत्या की वजह बना।
<
