Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Both the girl and the eye were saved through a complex surgery. | जटिल सर्जरी कर बच्ची और आंख दोनों को बचाया: पटाखे जलाने दौड़ी बच्ची मुंह के बल गिरी तो घंटी का नुकीला सिरा आंख से होकर दिमाग में जा धंसा – Raipur News
Breaking News

Both the girl and the eye were saved through a complex surgery. | जटिल सर्जरी कर बच्ची और आंख दोनों को बचाया: पटाखे जलाने दौड़ी बच्ची मुंह के बल गिरी तो घंटी का नुकीला सिरा आंख से होकर दिमाग में जा धंसा – Raipur News

By adminOctober 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 1 1761346660
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 1 1761346660

दिवाली की रात अचानक एक इमरजेंसी कॉल आया। बताया गया कि बिलासपुर से एक बच्ची रेफर की गई है। 9 साल की मासूम काव्या खेलते समय अचानक घंटी पर गिर गई थी। घंटी का ऊपरी हिस्सा उसकी बाई आंख से होते हुए सीधे दिमाग में घुस गया था। पहली नजर में केस बेहद जटिल था।

.

  • रायपुर के सरकारी अस्पताल डीकेएस के दो न्यूरोसर्जन ने इमरजेंसी सर्जरी की

दिवाली का समय था, अस्पताल में कई डॉक्टर छुट्टी पर थे, लेकिन स्थिति गंभीर थी। ऐसे में डॉ. शिप्रा और उप अधीक्षक डॉ. हेमंत शर्मा ने तत्काल हमें बुलाया। कुछ ही मिनटों में ऑपरेशन टीम तैयार हो गई। हम दोनों ऑपरेशन लीड कर रहे थे। हमारे साथ डॉ. नमन चंद्राकर, डॉ. देवश्री ने सहयोग किया। आंख की रिपेयरिंग का महत्वपूर्ण हिस्सा डॉ. प्रांजल मिश्रा ने संभाला। सभी जांच के बाद अगली सुबह सर्जरी शुरू की गई। हमने निर्णय लिया कि यह ऑपरेशन दूरबीन से किया जाएगा, ताकि दिमाग के ऊत्तकों को कम से कम नुकसान पहुंचे।

सुप्राऑर्बिटल (भौंह के ऊपर) जगह पर चौरा लगाया गया। ट्रांसऑर्बिटल में (आंख के रास्ते) एंडोस्कोप की मदद से दिमाग में घुसे हुए फॉरेन बॉडी (घंटी के हैंडल) को चारों ओर से सावधानी से अलग किया गया। ये टुकड़ा लगभग 4 से 5 सेंटीमीटर अंदर तक दिमाग में घुसा हुआ था। उसे धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। इसके बाद दिमाग की बाहरी परत (ड्यूरा) को रिपेयर किया गया।

सर्जरी करीब चार घंटे चली। जब घंटी का हिस्सा सुरक्षित रूप से बाहर आया तो ओटी रूम में मौजूद हर किसी ने राहत की सांस ली। सबसे बड़ी खुशी तब हुई जब पोस्ट ऑपरेशन टेस्ट में बच्ची ने दोनों आंखों से साफ देखा और होश में आने के बाद मुस्कुराई। इतनी गंभीर स्थिति में भी बच्चों के आंख की रोशनी लौटना बिल्कुल चमत्कार जैसा था। दिमागी कार्यप्रणाली भी पूरी तरह सामान्य थी। यह सर्जरी न सिर्फ तकनीकी रूप से कठिन थी, बल्कि भावनात्मक रूप से भी चुनौतीपूर्ण थी।

ब्रेन हैमरेज, मिर्गी, पैरालिसिस के साथ आंख की रोशनी जाने का था खतरा

बच्ची जब डीकेएस पहुंची तो उसकी स्थिति को देखते हुए आंख की रोशनी जाने का अंदाजा हुआ था। इसके बाद सीटी स्कैन में जिस प्रकार घंटी का हैंडल अंदर घुसा था, उससे ब्रेन हैमरेज, पैरालिसिस के साथ ही मिर्गी के दौरे का भी खतरा बना हुआ था। लेकिन डॉक्टर भी यह देख आश्चर्य हुए कि बच्ची को इनमें से किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हुई। घंटी इस तरह से उसके आंख और दिमाग के अंदर गई थी कि उसके ब्लड वेसल्स और नर्क्स को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh 10th Board Results: Girls Top 5 Districts, Merit List Tight

April 30, 2026

कोंडागांव के सोनाबाल में शिक्षा प्रमाण पत्र वितरण:बच्चों को वार्षिक परिणाम के साथ 'न्यौता भोज' भी मिला

April 30, 2026

धमतरी में सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल:दूसरी बाइक ने मारी टक्कर, सेमरा मोड़ के पास हादसा, पुलिस जांच में जुटी

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069308
Views Today : 124
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4083
Total views : 90312
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.