Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Body of the restaurant owner’s son was found in a biryani centre | बिरयानी सेंटर में मिला रेस्टोरेंट संचालक के बेटे का शव: शरीर पर चोट के निशान, पिता बोले- हत्या हुई है; 8 युवकों से पूछताछ जारी – Balod News
Breaking News

Body of the restaurant owner’s son was found in a biryani centre | बिरयानी सेंटर में मिला रेस्टोरेंट संचालक के बेटे का शव: शरीर पर चोट के निशान, पिता बोले- हत्या हुई है; 8 युवकों से पूछताछ जारी – Balod News

By adminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 01t142920943 1764579563
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स और संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के इकलौते बेटे दुर्गेश देवांगन (27) का शव एक बिरयानी सेंटर में संदिग्ध हालात में मिला है। परिजनों ने सिर, पैर और शरीर पर चोटों के न

.

पूरा मामला रविवार रात करीब 10 बजे का बताया जा रहा है। गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के पास अरबी दम बिरयानी सेंटर में दुर्गेश देवांगन उर्फ दादू को आखिरी बार उसे उसके दोस्तों के साथ देखा गया था। इसके बाद देर रात वही दोस्त उसे बाइक से अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

image 2025 12 01t143020128 1764579724

दुर्गेश के पिता ने कहा- सामान्य मौत नहीं, बेटे को मारा गया है

दुर्गेश के पिता संतोष देवांगन ने कहा कि उनके बेटे की मौत सामान्य नहीं है। शरीर पर कई जगह चोटें थीं, सिर और पैर में निशान थे, नाक से खून निकल रहा था। यह सामान्य मौत नहीं हो सकती। उन्होंने मारपीट की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

समाज प्रमुख ने कहा- नेचुरल डेथ नहीं लगती

समाज प्रमुख रितेश देवांगन ने कहा कि उन्होंने भी शव को देखा है और यह स्पष्ट रूप से सामान्य मौत नहीं लग रही है। समाज ने पुलिस से मामले का खुलासा कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

image 2025 12 01t143209305 1764579752

15 दिन पहले बहन का रिश्ता हुआ है तय

अर्जुन्दा नगरवासियों के अनुसार, दुर्गेश अपने पिता के रेस्टोरेंट की जिम्मेदारी संभालता था और परिवार के अन्य व्यवसायों में भी सहयोग करता था। वह दो बहनों में मंझला था। 15 दिन पहले ही उसकी एक बहन का रिश्ता तय हुआ है। जिससे घर में खुशी का माहौल था। लेकिन उसकी मौत से पूरे परिवार में शोक फैल गया है।

8 दोस्त हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद अर्जुन्दा पुलिस ने 8 युवकों से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। अर्जुन्दा टीआई जोगेंद्र साहू ने बताया कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। रात में हुई गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073849
Views Today : 383
Views Last 7 days : 1271
Views Last 30 days : 6133
Total views : 97695
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.