Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bodies of two students who drowned in Blue Water mine found | ब्लू वॉटर खदान में डूबे दोनो छात्रों का मिला शव: जयेश का शव शनिवार, मृदुल का रविवार की सुबह बरामद; क्लास बंक करके दोस्तों के साथ गए थे घूमने – Raipur News
Breaking News

Bodies of two students who drowned in Blue Water mine found | ब्लू वॉटर खदान में डूबे दोनो छात्रों का मिला शव: जयेश का शव शनिवार, मृदुल का रविवार की सुबह बरामद; क्लास बंक करके दोस्तों के साथ गए थे घूमने – Raipur News

By adminNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 33 11761920807 1762061534
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजधानी के माना थाना क्षेत्र स्थित ब्लू वाटर तालाब में शुक्रवार 31 अक्टूबर को डूबे नाबालिग छात्र जयेश साहू और मृदुल का शव एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने बरामद कर लिया है।

.

जयेश का शव शनिवार को पुलिस ने किया बरामद किया था।

जयेश का शव शनिवार को पुलिस ने किया बरामद किया था।

आपको बता दे, कि टाटीबंध के छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 9 छात्रों का एक ग्रुप ने स्कूल बंक कर ब्लू वाटर घूमने का प्लान बनाया। सभी बच्चे 31 अक्टूबर को स्कूल बंक करके स्कूल यूनिफॉर्म में ब्लू वाटर घूमने निकल गए।

इसमें मृदुल , जयेश साहू, आशुतोष पांडे, आयुष प्रताप सिंह, विरल राज, रमेश पुनिया, ऋषिराज, आदर्श शुक्ला और प्रियेश गोस्वामी शामिल थे।

मृदुल का शव खदान से निकालती हुई एसडीआरएफ की टीम।

मृदुल का शव खदान से निकालती हुई एसडीआरएफ की टीम।

इसी बीच दो छात्र जयेश साहू और मृदुल ब्लू वाटर में नहाने उतरे। नहाने के दौरान जयेश और मृदुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। उनके दोस्तों ने जब उन्हें पानी में डूबता देखा, तो शोर मचाया और आसपास के लोगों से मदद मांगी।

मदद नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान बंद किया गया। शनिवार 1 नवंबर को जयेश साहू और रविवार 2 नवंबर को मृदुल का शव बरामद किया गया है।

हर साल दोहराई जा रही लापरवाही

ब्लू वाटर खदान में यह कोई पहली घटना नहीं है। 2017 से अब तक यहां डूबने से 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

बारिश के बाद खदान में पानी भरने से यह तालाब जैसा रूप ले लेता है, जहां स्थानीय लोग और बच्चे नहाने या घूमने जाते हैं। इसके बावजूद यहां न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, न ही बाउंड्री या सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

ब्लू वाटर पॉइंट में डूबे दोनों छात्रों की तलाश में जुटी SDRF की टीम

ब्लू वाटर पॉइंट में डूबे दोनों छात्रों की तलाश में जुटी SDRF की टीम

अब पढ़े कब-कब हुआ हादसा

  • 2017 में देवेंद्र नगर की 17 साल की सुनैना की डूबने से मौत हो गई।
  • मई 2019 को दोस्तों के साथ गए 17 साल के मोहन बाघ की डूबने से मौत।
  • मार्च 2023 को पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।
  • जून 2023 को दोस्तों के साथ नहाने गए तीन युवक नदीम, फैजल और शहबाज की मौत हो गई।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बालोद की 5000 साल पुरानी विरासत पर दुनिया की नजर:करकाभाट महापाषाणीय स्थल का अध्ययन करने दक्षिण कोरिया से पहुंचे शोधकर्ता

May 7, 2026

बिलासपुर जनदर्शन में 103 शिकायतें:जल संकट और तालाब निजीकरण के मामले भी, कलेक्टर ने अफसरों को दिए कार्रवाई के निर्देश

May 7, 2026

NDPS Act Lands Three in Jail for Ganja

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069697
Views Today :
Views Last 7 days : 553
Views Last 30 days : 3678
Total views : 90741
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.