Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BLOs under pressure, voters under stress – Congress | बीएलओ दबाव में, वोटर्स तनाव में—कांग्रेस: एसआईआर प्रक्रिया से ही कांग्रेस को दिक्कत है—भाजपा – Raipur News
Breaking News

BLOs under pressure, voters under stress – Congress | बीएलओ दबाव में, वोटर्स तनाव में—कांग्रेस: एसआईआर प्रक्रिया से ही कांग्रेस को दिक्कत है—भाजपा – Raipur News

By adminDecember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
eod 1917612845081763068836 2 1764674759
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


एसआईआर प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का आरोप है कि मौजूदा व्यवस्था की वजह से बीएलओ भी भारी दबाव में हैं और मतदाता तनाव में। बीएलओ को तय समय में टारगेट पूरा करने का दबाव है, जबकि मतदाता इस आशंका में हैं कि कहीं उनके नाम मतदाता सूची से काट न दिए जाएं। कां

.

कांग्रेस का कहना है कि धान कटाई और खरीदी के व्यस्त समय में बीएलओ जब घर-घर पहुंचते हैं तो किसान मिल ही नहीं पाते। इसके साथ ही बस्तर के 600 से अधिक गांवों में लगातार पलायन होने से भी प्रक्रिया पर असर पड़ रहा है।

केवल 7 दिन बढ़ोतरी नाकाफी, तीन महीने बढ़ाई जाए अवधि—कांग्रेस

कांग्रेस ने एसआईआर की अवधि में सिर्फ 7 दिनों की बढ़ोतरी को “सिर्फ औपचारिकता” बताया है। पार्टी का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रक्रिया को एक महीना क्या, तीन महीने से कम में पूरा करना संभव नहीं है।

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर

कांग्रेस ने तर्क दिया कि बस्तर के कई क्षेत्रों में बाढ़ से लोगों के दस्तावेज खराब हो गए या बह गए हैं, जिससे उन्हें नए दस्तावेज तैयार करने में समय लग रहा है। मनरेगा के काम बंद होने से बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, जशपुर और बस्तर के हजारों लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर चुके हैं, जिन्हें वापस आकर दस्तावेज जमा करने में समय लगेगा।

निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस ने की अवधि बढ़ाने की मांग

निर्वाचन आयोग के दफ्तर पहुंचकर कांग्रेस ने की अवधि बढ़ाने की मांग

कांग्रेस का दावा—अब तक 50% से भी कम ने जमा किए फॉर्म

कांग्रेस का कहना है कि एसआईआर शुरू हुए 26 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक 50% से भी कम लोगों ने अपने प्रपत्र जमा किए हैं। पार्टी ने आयोग द्वारा 97% फॉर्म जमा होने के दावे को “जमीनी सच्चाई से दूर” बताया है। कांग्रेस का कहना है कि कई गांवों में फॉर्म अभी तक लोगों तक पहुंचे ही नहीं हैं और बचे हुए दिनों में 100% लक्ष्य पूरा कर पाना असंभव है।

कांग्रेस ने कहा कि चुनाव में अभी तीन साल बाकी हैं, इसलिए मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को जल्दबाज़ी में पूरा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि अवधि तीन महीने तक बढ़ा दी जाए, तो लोग बिना तनाव के दस्तावेज जमा कर सकेंगे।

भाजपा का पलटवार—एसआईआर से ही कांग्रेस को समस्या, बीएलओ की सुरक्षा पर सरकार प्रतिबद्ध

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है। भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को एसआईआर प्रक्रिया से ही दिक्कत है और समय बढ़ाने का निर्णय पूरी तरह निर्वाचन आयोग का अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बीएलओ की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कांग्रेस द्वारा सुरक्षा को लेकर उठाए गए सवाल आधारहीन हैं।

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर

भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

सूरजपुर पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादले:कई थाना प्रभारियों का तबादला, डीआईजी एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने जारी किए आदेश

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073927
Views Today : 123
Views Last 7 days : 1696
Views Last 30 days : 6361
Total views : 98160
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.