Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bloody conflict between brothers over paddy sale in surajpur, one dead | धान बिक्री को लेकर भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष: सूरजपुर में भाईयों के परिवार में मारपीट, एक की मौत, महिला सहित तीन अन्य घायल – Surajpur News
Breaking News

Bloody conflict between brothers over paddy sale in surajpur, one dead | धान बिक्री को लेकर भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष: सूरजपुर में भाईयों के परिवार में मारपीट, एक की मौत, महिला सहित तीन अन्य घायल – Surajpur News

By adminDecember 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 23 at 192035 1766498089
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


मारपीट में गंभीर घायल की हो गई मौत

सूरजपुर जिले के ग्राम कोट पटना में मंगलवार सुबह धान बेचने के विवाद पर दो भाईयों के परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में बड़े भाई एवं उनके परिवार ने छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी वहीं भाई की पत्नी सहित दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो

.

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कोट पटना के बछियाबांध पारा निवासी आनंद राम का अपने बड़े भाई भोला के साथ पुस्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को धान की फसल समर्थन मूल्य में बेचने के मुद्दे पर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गया, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों से लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

मारपीट में घायल मृतक की पत्नी

मारपीट में घायल मृतक की पत्नी

छोटे भाई की मौत, पत्नी सहित तीन घायल मारपीट में आनंद राम, उसकी पत्नी बसंती सहित दूसरे पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आनंद राम को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी बसंती का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दूसरे पक्ष के दो घायलों को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है।

विधायक हॉस्पिटल पहुंचे घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक भूलन सिंह मरावी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। मामले में रामानुजनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

मृतक आनंद राम के बेटे ने बताया कि पुश्तैनी जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है। दोनों भाईयों का परिवार आपसी सामंजस्य से वर्षों से खेती कर रहे हैं। भोला राम का परिवार समर्थन मूल्य पर अकेले धान बेच रहा था। इसपर आनंद राम ने आपत्ति की थी। आपत्ति के बाद भोला राम के धान बेचने पर रोक लगा दी गई थी।

धान बेचने पर लगी रोक को लेकर दोनों भाईयों के परिवार के बीच विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सौतेली बेटी को गर्भवती करने वाला पिता को आजीवन कारावास:बिलासपुर में कोर्ट ने कहा- यह पवित्र विश्वास का कत्ल, TI को इनाम

June 24, 2026

जिन्न, प्रेत बाधा और ऑनलाइन ट्रेडिंग… ठगी की अनोखी स्क्रिप्ट:85 लाख रुपए ठगे, कहा- जिन्न नाराज हो जाएगा तो पति का एक्सीडेंट होगा, बाद में पति की मौत, पैसे मांगने पर अपना नस काटा

June 24, 2026

बिलासपुर के 6 कोचिंग-सेंटर की जांच, 5 में मिली खामियां:फायर सेफ्टी, बिल्डिंग परमिशन और इमरजेंसी गेट में मिलीं कमियां, एक सील

June 24, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075287
Views Today : 43
Views Last 7 days : 2229
Views Last 30 days : 9888
Total views : 104310
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.