Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Blackmailing boys after obscene and video calls, cheating on the pretext of marriage | क्राइम का नया पैटर्न: लड़कों से अश्लील और वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेलिंग, शादी का झांसा देकर ठगी – Raipur News
Breaking News

Blackmailing boys after obscene and video calls, cheating on the pretext of marriage | क्राइम का नया पैटर्न: लड़कों से अश्लील और वीडियो कॉल के बाद ब्लैकमेलिंग, शादी का झांसा देकर ठगी – Raipur News

By adminOctober 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig 6 1 1760212032
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



orig 6 1 1760212032

सोशल मीडिया में लड़कियों की फोटो लगाकर ठग बना रहे हैं फेक आईडी… इनसे दोस्ती की तो खाता खाली

.

सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म (फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स, यू-ट्यूब) अब ठगी का बड़ा माध्यम बन गए हैं। इन पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़के और लड़कियों दोनों से ठगी की जा रही है। लड़कों को ठग लड़की बनकर फंसाते हैं, तो लड़कियों को लड़का बनकर शादी का झांसा दिया जाता है।

इस तरह की ठगी लगातार बढ़ रही है। इनमें आम तौर पर पांच से दस हजार रुपए तक की ठगी होती है। इसलिए लोग शिकायत नहीं करते। साइबर एक्सपर्ट की मानें तो सोशल मीडिया में लगभग हर व्यक्ति को रोज किसी न किसी फर्जी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिल रही है।

ज्यादातर रिक्वेस्ट सुंदर और ग्लैमरस प्रोफाइल से आती हैं। जो लोग इन्हें स्वीकार कर लेते हैं, उनसे पहले सामान्य बातचीत की जाती है, फिर अश्लील बातें होती हैं। देर रात वीडियो कॉल कर रिकॉर्डिंग की जाती है और सोशल मीडिया में पोस्ट करने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते हैं। देशभर में रोजाना ऐसे गिरोह एक हजार से ज्यादा फर्जी आईडी बना रहे हैं।

भास्कर एक्सपर्ट – मुकेश चौधरी, साइबर क्राइम विशेषज्ञ

सोशल मीडिया अकाउंट लॉक रखें मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी कोई नई बात नहीं है। ठग सोशल इंजीनियरिंग का इस्तेमाल कर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं। इन साइट्स पर प्रोफाइल वेरिफिकेशन की कोई विश्वसनीय प्रक्रिया नहीं होती। इससे असली और फर्जी प्रोफाइल में फर्क करना मुश्किल होता है। ऐसे में चैट या मुलाकात के दौरान अपनी गोपनीयता का ध्यान रखें।

सोशल मीडिया पर अपनी फोटो या निजी जानकारी साझा न करें। किसी की मांग पर पैसे न भेजें। किसी लिंक या फाइल को डाउनलोड करने से बचें। अपनी आईडी को सुरक्षित रखें। अनजान आईडी से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें। क्योंकि ऐसा करने पर वह आपकी प्रोफाइल और संपर्कों पर नजर रख सकता है। सोशल मीडिया में कई फर्जी बायोडाटा अपलोड किए गए हैं, जिनके जरिए लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं।

262 फेक आईडी बनाई, फूटा गिरोह, 11 गिरफ्तार

सोशल मीडिया अकाउंट में लड़कियों की सुंदर और ग्लैमरस तस्वीरें लगाकर लड़कों को फंसाने वाला गिरोह पकड़ा गया है। आरोपी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना फर्जी अकाउंट बनाते थे। इसी अकाउंट के जरिए शादी के लिए फर्जी बायोडाटा पोस्ट करते थे। शादी के इच्छुक युवक झांसे में आकर दोस्ती करते, फिर अश्लील चैट और वीडियो कॉल करते।

इस पूरे प्रकरण के बाद गिरोह उनसे पैसे वसूलता था। गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 262 फर्जी आईडी बनाए थे। पुलिस ने छत्तीसगढ़ और झारखंड में छापा मारकर गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से 36 स्मार्टफोन जब्त किए गए हैं। जांच में इन फर्जी आईडी के 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर मिले हैं। पुलिस ने बताया कि ठगी के लिए उपयोग किए जा रहे म्यूल अकाउंट पर केस दर्ज किया जा रहा है। इसी के तहत डीडी नगर थाने में भी एचडीएफसी बैंक के 79 खाताधारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया।

इन खातों की जांच से सुराग मिला, जिसके बाद छापेमारी की गई। फर्जी मैट्रिमोनियल साइट चलाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका था। अब तक 15 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

छत्तीसगढ़ के 7 और झारखंड से 4 आरोपी पकड़े गए पुलिस ने छापा मारकर शुभम दास (26), लक्ष्मण गोप (29), असित पातर (24) जमशेदपुर झारखंड और सूरज पटेल (21), सुखसागर कैवर्त (22), मानसू डाहिरे (21), करण पुष्पकार (22), सिराज खान (20) सरकंडा बिलासपुर, अनिकेत कुलदीप (20) रायगढ़ से, रमाकांत गंधर्व (22) कबीरधाम से और त्रियंबक भास्कर उर्फ बाबू (27) कोरिया को गिरफ्तार किया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रिंगबांध तालाब पाटने का मामला, भू-स्वामि के दो मृत्यु प्रमाणपत्र:भू-माफियाओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने का दावा, समाजसेवी ने की FIR दर्ज कराने की मांग

April 26, 2026

कोरबा के छाता पाठ में चोरी:शादी में गए परिवार के सूने घर से लाखों के जेवर, नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी

April 26, 2026

अवैध शराब परिवहन करते आदतन अपराधी गिरफ्तार:मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहा था आरोपी, राजनांदगांव में लालबाग पुलिस ने की कार्रवाई

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068813
Views Today : 78
Views Last 7 days : 1030
Views Last 30 days : 4186
Total views : 89795
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.