Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJYM burns effigies of Bhupesh Baghel and TS Singhdev | भाजयुमो ने भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव का पुतला फूंका: मरवाही में साधु-संतों पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन – Gaurela News
Breaking News

BJYM burns effigies of Bhupesh Baghel and TS Singhdev | भाजयुमो ने भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव का पुतला फूंका: मरवाही में साधु-संतों पर टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन – Gaurela News

By adminDecember 28, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
cb613206 bce7 4f82 a572 af666336a0c1 1766926745769
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


गौरेला पेंड्रा मरवाही में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन साधु-संतों और सनातन संस्कृति पर की गई उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में किया

.

प्रदर्शन का नेतृत्व युवा मोर्चा नेता आयुष कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम में किशन ठाकुर, आयुष मिश्रा, योगेंद्र नहरेल, एकलव्य केवट और आकर्ष सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

0037cc7b c365 4aa9 8084 617fa7d3faab 1766926745771

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा- किसी संत को राजनीतिक एजेंट कहना सनातन संस्कृति पर आघात

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और संतों की भूमि है। संत-महात्माओं का सम्मान हमारी संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी संत को राजनीतिक एजेंट कहना न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सनातन संस्कृति पर सीधा आघात भी है।

यह प्रदर्शन प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिया के आह्वान और जिला अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के निर्देश पर आयोजित किया गया था। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सनातन संस्कृति के विरुद्ध किसी भी प्रकार की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल ही में भूपेश बघेल द्वारा बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर की गई टिप्पणी और टीएस सिंहदेव के कुछ बयानों को लेकर प्रदेश भर में भाजपा और हिंदू संगठनों में रोष देखा जा रहा है। मरवाही में किया गया यह पुतला दहन इसी विरोध का एक हिस्सा है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई:खनिज विभाग ने 14 स्थानों पर छापा मारकर टीपर-ट्रैक्टर जब्त किए

June 28, 2026

बीजापुर में आवारा कुत्तों के लिए हाईटेक डॉग सेंटर:भट्टीपारा में 100 कुत्तों की क्षमता, एसी-कूलर, इलाज-भोजन की सुविधा

June 28, 2026

मुंगेली में DEO का औचक निरीक्षण:कई स्कूलों में मिली लापरवाही, समय से पहले बंद, शिक्षकों का कटेगा वेतन

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076861
Views Today : 119
Views Last 7 days : 4167
Views Last 30 days : 11855
Total views : 107060
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.