छत्तीसगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर भूपेश के पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया।
छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) रहे आशीष वर्मा से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर शेयर किया है। भाजपा ने 21 सेकेंड के इस वीडियो में आरोप लगाया है कि भूप
.
भाजपा ने कैप्शन में लिखा, ‘भूपेश के ओएसडी रहे आशीष वर्मा की पाटन में चल रही गुंडागर्दी शर्मनाक है। भूपेश जी अपने गुर्गों को संभालिए, जो अधिकारियों को ‘आपका भी परिवार है’ कहकर धमका रहे हैं।’ यह विवाद पाटन नगर पंचायत में दुकानों के आवंटन को लेकर हुआ है।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार अपने करीबी लोगों को दुकानें बांट रही है। वहीं कांग्रेस ने इस वायरल वीडियो को ‘अधूरा और भ्रामक” बताते हुए छवि खराब करने की बात कही।

पाटन नगर पंचायत में दुकान आवंटन को लेकर विवाद।
भाजपा के लगाया अधिकारियों को धमकाने का आरोप
भाजपा द्वारा जारी इस वीडियो में आशीष वर्मा एक बैठक में कहते दिख रहे हैं, “आप लोगों का करियर है, भविष्य है, अभी भी बोल रहा हूं नियम संगत कर दो, पिटीशन वापस ले लेंगे, जवाबदारी से बोल रहा हूं। पर्सनल पार्टी बनोगे, कल के डेट में आपका भी परिवार है, यह सोचते हुए बोल रहा हूं।”
कांग्रेस ने किया खंडन, छवि खराब करने का आरोप
कांग्रेस ने तुंरत भाजपा के आरोपों का खंडन किया और वीडियो का 51 सेकेंड का पूरा संस्करण जारी किया। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा ने जानबूझकर एडिटेड वीडियो फैलाकर पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सहयोगियों की छवि खराब करने की कोशिश की है।
कांग्रेस के मुताबिक, पूरा वीडियो सामने आने पर यह स्पष्ट होता है कि आशीष वर्मा किसी अधिकारी को धमका नहीं रहे थे, बल्कि उन्हें नियम-कानूनों का पालन करने की सलाह दे रहे थे।
कांग्रेस द्वारा जारी वीडियो में आशीष वर्मा कहते दिखते हैं, “आप अधिकारी हैं, नियम को फॉलो करवाने के लिए बैठे हैं। जनप्रतिनिधि अगर गलत प्रस्ताव करता है तो उसे विड्रॉ कराना आपकी जिम्मेदारी है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो दंड अधिकारी को ही मिलेगा, न कि जनप्रतिनिधि को।”

कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने अपने चहेतों को दुकान दिया।

भाजपा बोली- भूपेश के गुर्गों की गुंडागर्दी खुली किताब है
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वही सच है। अधिकारियों को धमकाने और उन पर दबाव डालने की जो कोशिश की गई है, वह कांग्रेस की गुंडागर्दी का प्रमाण है।


पाटन नगर पंचायत में दुकानों का आवंटन विवाद
पूरा मामला दरअसल पाटन नगर पंचायत में दुकानों के आवंटन से जुड़ा है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के कार्यकाल में पाटन बस स्टैंड के पास फुटकर व्यापारियों के लिए एक व्यवसायिक परिसर का निर्माण कराया गया था।
2022 में भवन तैयार हो गया, लेकिन दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया में देरी होती रही। हाल ही में नगर पंचायत प्रशासन ने यह प्रक्रिया शुरू की, जो अब विवादों में घिर गई है।

आभास दुबे ने बताया कि इस प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रखी गई और न ही परिषद को विश्वास में लिया गया। इसी कारण कांग्रेस ने हाईकोर्ट में पिटीशन दायर की, जिस पर न्यायालय ने फिलहाल दुकानों के आवंटन पर रोक लगा दी है।
उधर, नगर पंचायत सीएमओ हेमंत वर्मा और अध्यक्ष योगेश भाले से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

…………………………..
इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…
शराब-घोटाला…भूपेश की सेक्रेटरी रही सौम्या अफसरों को देती थी गाली:Big-Boss वॉट्सएप चैट में खुलासा,चैतन्य के लिए पप्पू, सौम्या के लिए दीपेंद्र पैसा पहुंचाते थे

ED ने अपने चार्जशीट में कहा है कि सौम्या चौरसिया IAS अफसरों को देती गाली थी।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की गिरफ्त में हैं। ED ने अपनी चार्जशीट में Big-Boss वॉट्सऐप ग्रुप का खुलासा किया है। इस ग्रुप में चैतन्य बघेल, पुष्पक, सौम्या और दीपेंद्र सहित अन्य लोगों की जानकारी है। पढ़ें पूरी खबर…
<
