Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP MLAs have also taken the lead in cornering the government in the past two years, with 3,150 out of 8,000 questions being theirs. | विधानसभा: दो साल में सरकार को घेरने भाजपा विधायक भी आगे, 8 हजार में 3150 सवाल इनके ही – Raipur News
Breaking News

BJP MLAs have also taken the lead in cornering the government in the past two years, with 3,150 out of 8,000 questions being theirs. | विधानसभा: दो साल में सरकार को घेरने भाजपा विधायक भी आगे, 8 हजार में 3150 सवाल इनके ही – Raipur News

By adminJanuary 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
orig orig515982599151750113122 1767224374
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ विधानसभा के बीते दो वर्षों के सवाल-जवाब का विश्लेषण कई चौंकाने वाले तथ्य सामने लाता है। आमतौर पर सरकार को घेरने की भूमिका विपक्ष की मानी जाती है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक भी सवाल पूछने में पीछे नहीं रहे।

.

फरवरी–मार्च 2024 से लेकर नवंबर–दिसंबर 2025 के बीच कुल 8356 प्रश्न पूछे गए, जिनमें से 3150 प्रश्न भाजपा विधायकों द्वारा पूछे गए। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल ने दो साल में सिर्फ 48 सवाल पूछे। विधानसभा में सवाल पूछना जनप्रतिनिधियों का सबसे प्रभावी हथियार माना जाता है।

इसके जरिए न सिर्फ सरकार की योजनाओं, फैसलों और कामकाज की समीक्षा होती है, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दे भी सदन में मजबूती से उठते हैं। बीते दो वर्षों में यह साफ दिखा कि भाजपा के कई विधायक लगातार और योजनाबद्ध तरीके से विभागों से जवाब मांगते रहे। फरवरी-मार्च 2024 से लेकर नवंबर-दिसंबर 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि भाजपा विधायकों में सबसे ज्यादा सवाल पूछने वालों की सूची में चार विधायक संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे।

अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, धर्मलाल कौशिक और भावना बोहरा ने प्रत्येक ने 208-208 सवाल पूछा। इसके बाद राजेश मूणत, सुशांत शुक्ला, संपत अग्रवाल ने और अनुज शर्मा ने भी कई सवाल किए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव और मोतीलाल साहू ने भी सौ से अधिक प्रश्न पूछे।

वहीं विपक्षी कांग्रेस विधायकों की बात करें तो सवाल पूछने में कई चेहरे बेहद मुखर नजर आए। कांग्रेस के भोला राम साहू ने 208 सवाल पूछकर विपक्ष में रहते हुए भी शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके बाद दलेश्वर साहू, अंबिका मरकाम, बालेश्वर साहू और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे चरणदास महंत ने 200 व इससे अधिक अधिक सवाल पूछा।

सवाल पूछने में इनकी भागीदारी कम रही भाजपा विधायक रेणुका सिंह सरूता, उद्धेश्वरी पैकरा और भूलन सिंह मराबी ने दो साल में कुल 9 प्रश्न पूछे। भाजपा के ही भईया लाल राजवाड़े ने 13, प्रेमचंद्र पटेल और शकुंतला सिंह पोर्ते ने 38 सवाल किए। विपक्षी दलों में गोंडवाना गणतंत्र पाटी की तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम 63 सवाल पूछे। इसी तरह कांग्रेस भूपेश बघेल ने 48, फूल सिंह राठिया 58, जनक ध्रुव 63, विद्यावती सिदार ने 65 सवाल किया।

orig 5 1 1767224353



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में शातिर चोर गिरफ्तार:सूने मकानों और वाहन चोरी करते थे आरोपी, 8 वारदातों का खुलासा

June 27, 2026

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076714
Views Today : 677
Views Last 7 days : 4087
Views Last 30 days : 11892
Total views : 106892
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.