Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP MLA का कथित ऑडियो- भूपेश CM बनेंगे,इनको जेल भेजेंगे:कहा- सरकार ऊपर से चल रही, लोग नाखुश, रेणुका सिंह बोलीं- AI जनरेटेड
Breaking News

BJP MLA का कथित ऑडियो- भूपेश CM बनेंगे,इनको जेल भेजेंगे:कहा- सरकार ऊपर से चल रही, लोग नाखुश, रेणुका सिंह बोलीं- AI जनरेटेड

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 101 21681395488 1779694386
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 101 21681395488 1779694386
छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह के 2 कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल ऑडियो में विधायक अपनी ही सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाती और संगठन के नेताओं पर नाराजगी जाहिर कर रही हैं। वायरल ऑडियो में कहा जा रहा है कि, सरकार ऊपर से संचालित हो रही है। किसी को सीएम बनाकर तुरंत हटाया नहीं जा सकता, लेकिन ऊपर के लोग भी बहुत खुश नहीं हैं। प्रदेश में फिर से भूपेश बघेल की वापसी होगी, वे ही कांग्रेस के सीएम बनेंगे और इनको जेल भेजेंगे। हालांकि, रेणुका सिंह ने इसे AI जनरेटेड और फर्जी ऑडियो बताया है। 24 घंटे में दूसरा ऑडियो वायरल शनिवार को पहला 35 सेकेंड का ऑडियो वायरल होने के बाद रविवार को 14 सेकेंड का दूसरा कथित ऑडियो भी सामने आ गया। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो भाजयुमो जिला महामंत्री और विधायक के करीबी रहे पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज साहू ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस कथित ऑडियो में विधायक का गुस्सा साफ सुनाई दे रहा है। वायरल क्लिप में कथित तौर पर कहा गया है, ‘अगर वो लड़ेगा तो मैं 5 करोड़ रुपए निकालूंगी। मेरी जितनी जमा पूंजी है, सब खर्च करूंगी। वहीं कथित आडियों में मनोज साहू को विधायक बेशर्म कह रही है। जिला महामंत्री ने की थी विधायक की शिकायत सुशासन तिहार के दौरान कोरिया भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू ने मुख्यमंत्री साय से विधायक रेणुका सिंह की लिखित शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि, विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार गायब रहती हैं और जनता के बीच उपलब्ध नहीं हैं। मनोज साहू की सार्वजनिक रूप से विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी पर सीएम विष्णुदेव साय असहज हो गए थे, हालांकि उन्होंने कहा कि विधायक का जनसुराज कार्यक्रम से सीधे संबंध नहीं है। वे मुंबई में अपने बेटे का इलाज करा रही हैं। उनसे बात हुई है। जिलाध्यक्ष ने जारी किया नोटिस तो जारी किया ऑडियो सीएम के कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी द्वारा विधायक के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने मनोज साहू को 22 मई को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। नोटिस में जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन का अंदरूनी मामला है। इसपर संगठन स्तर पर चर्चा की जानी थी। क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिलाध्यक्ष का नोटिस मिलने के बाद मनोज साहू ने विधायक रेणुका सिंह के साथ हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रेणुका सिंह ने पहले मनोज साहू को सोनहत में विधायक प्रतिनिधि भी बनाया था, लेकिन मनोज साहू ने खुद इस्तीफा दे दिया था। AI जनरेटेड बताया, फोरेंसिक जांच की मांग अब मामला सोनहत पुलिस तक पहुंच गया है। रेणुका सिंह ने वायरल ऑडियो को फर्जी बताते हुए इसकी फोरेंसिक जांच कराने और सोशल मीडिया पर इसे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। विधायक रेणुका सिंह ने कहा कि, यह पूरी तरह AI जनरेटेड और फर्जी ऑडियो है। मेरी छवि खराब करने और बदनाम करने के लिए विरोधियों ने साजिश रची है। मैंने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी है। ………………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… कोरिया में सुशासन तिहार में भाजयुमो नेता का सवाल,मिला नोटिस: सीएम बोले आंतरिक मामला,बढ़ा विवाद,कांग्रेस बोली- क्षेत्र के आम जनता के नाते पूछा कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड के कुशहा में सुशासन तिहार के दौरान विधायक रेणुका सिंह को निष्क्रिय बताए जाने का मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कोयले की अफरातफरी, कोल-डिपो संचालक गिरफ्तार:खदान से निकला हाई-ग्रेड कोयले में मिलावट कर सप्लाई, शिकायत करने पर लिफ्टर को दी धमकी

May 25, 2026

धमतरी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग:23 हजार टन कचरा जला, 50 एकड़ खेत की पराली भी खाक, आग बुझाने में जुटी दमकल टीम

May 25, 2026

सांसद ने NH-343 पर उड़ती धूल का वीडियो किया पोस्ट:निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर नहीं हो रहा पानी का छिड़काव, बरियों में चक्काजाम की चेतावनी

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071932
Views Today : 158
Views Last 7 days : 2049
Views Last 30 days : 5008
Total views : 94580
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.