Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » धमतरी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग:23 हजार टन कचरा जला, 50 एकड़ खेत की पराली भी खाक, आग बुझाने में जुटी दमकल टीम
Breaking News

धमतरी के ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग:23 हजार टन कचरा जला, 50 एकड़ खेत की पराली भी खाक, आग बुझाने में जुटी दमकल टीम

By adminMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13bc9907 eff2 4790 be05 0f1a84141fbb 1779715210041
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



13bc9907 eff2 4790 be05 0f1a84141fbb 1779715210041
छत्तीसगढ़ के धमतरी में स्थित कचरा संग्रहण ट्रेंचिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। दोपहर में लगी आग देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में फैल गई, जिससे कई फीट ऊंचाई तक धुआं उठने लगा। यह धुआं 3 से 4 किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। आग की चपेट में आने से ट्रेंचिंग ग्राउंड के आसपास के 50 एकड़ से अधिक खेतों की पराली भी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग को सूचना मिलने पर धमतरी, नगरी और बालोद से टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आग पर अब तक पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और इसे बुझाने में हजारों लीटर पानी का इस्तेमाल हो चुका है। आशंका जताई जा रही है कि आसपास के खेतों में पराली जलाने के कारण यह आग ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंची होगी। निगम के कर्मचारी घंटों से मौके पर मौजूद हैं और आग को दोबारा फैलने से रोकने के लिए निगरानी कर रहे हैं। धमतरी ट्रेंचिंग ग्राउंड में जमा है 23 हजार टन कचरा धमतरी शहर के सोरीद स्थित बागतराई रोड पर यह ट्रेंचिंग ग्राउंड है, जहां लगभग 23 हजार टन कचरा जमा है। यह कचरा 25 से 30 फीट की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इस केंद्र में प्रतिदिन 6 टन सूखा और 4 टन गीला कचरा आता है। बताया गया कि यहां काफी पुराना कचरा भी जमा है, जिसके निपटान के लिए 72 लाख रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। कचरे को बायो-रीमेडिएशन प्रक्रिया से खाद में बदला जाता है, जिसे छनाई के बाद सीमेंट फैक्ट्रियों में भेजा जाता है। आग से 2 हजार लीटर की एक सिंटेक्स टंकी प्रभावित हुई है, हालांकि केंद्र में रखी एक जब्त जेसीबी को समय रहते हटा लिया गया। उपायुक्त पीसी सार्वा ने बताया कि आग लगने की जानकारी सुबह करीब 9 बजे मिली। सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फिलहाल धमतरी से 2, बालोद से 1 और नगरी से 1 दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर कुल 4 गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह करीब 5 एकड़ का प्लांट है, जहां पूरे शहर का कचरा इकट्ठा किया जाता है। यहां सूखे कचरे में आग लगी है। उनका कहना है कि आसपास खेतों में पराली जलाने की वजह से भी आग फैलने में मदद मिली हो सकती है। आग की शुरुआत कचरा संग्रहण वाले पीछे के हिस्से से हुई थी। फिलहाल दमकल टीम लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गोडबोले दंपती पद्मश्री से सम्मानित:'डॉक्टर भैया'-'भाभी' नाम से फेमस हैं डॉ. रामचंद्र-सुनीता गोडबोले, 1 लाख मरीजों का कर चुके फ्री इलाज

May 25, 2026

धमतरी में दो सड़क हादसों में 2 की मौत:फायर ब्रिगेड वाहन क्रूजर पर चढ़ा; बाइक सवार तार में फंसे, 2 घायल

May 25, 2026

म्यूल अकाउंट का बड़ा नेटवर्क पकड़ाया:200 से ज्यादा बैंक खाते साइबर अपराधियों को बेचे; 4 साल से कर रहा था काम, करोड़ों रुपए के ट्रांजक्शन का खुलासा

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071935
Views Today : 166
Views Last 7 days : 2057
Views Last 30 days : 5016
Total views : 94588
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.