Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » BJP विधायक बोले- पटवारी को जूते से मारूंगा, VIDEO:सुशासन तिहार में भड़के, रिश्वत की शिकायत मिली थी, इधर पूर्व संसीदय सचिव कलेक्टर पर बिफरे
Breaking News

BJP विधायक बोले- पटवारी को जूते से मारूंगा, VIDEO:सुशासन तिहार में भड़के, रिश्वत की शिकायत मिली थी, इधर पूर्व संसीदय सचिव कलेक्टर पर बिफरे

By adminMay 8, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 1 2026 05 07t1712244011778154189 1 1778173470
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



comp 1 2026 05 07t1712244011778154189 1 1778173470
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में 5 मई को सुशासन तिहार के तहत जनसभा हुई। इस सभा में एक शिकायत पर राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू ने मंच से कहा कि रिश्वत लेने वाले पटवारी को जूते से मारूंगा। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पटवारी के लिए अपशब्द कहने पर पटवारी संघ ने सुशासन तिहार का बहिष्कार कर दिया है। इधर अमलीपदर तहसील मुख्यालय में आयोजित सुशासन शिविर में खाली कुर्सियां देखकर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी भड़क गए। भाजपा नेता मांझी ने अधिकारियों पर फोन न उठाने और शिविर की तैयारियों में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि कलेक्टर साहब, आप फोन तो उठा लिया करें। इस दौरान कलेक्टर भगवान सिंह उईके मंच पर ही मौजूद थे। पहले देखिए ये तस्वीरें- अब जानिए पूरा मामला दरअसल, गरियाबंद जिला प्रशासन ने सुशासन तिहार के तहत गुरुवार को अमलीपदर तहसील मुख्यालय में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में खाली कुर्सियां देखकर पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी ने प्रशासन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मंच पर कलेक्टर भगवान सिंह उईके की मौजूदगी में गोवर्धन मांझी ने माइक संभाला। उन्होंने प्रशासन पर भड़कते हुए कहा कि कलेक्टर साहब, आप फोन तो उठा लिया करें। छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान ऐसे ही हो जाता है। मांझी ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप मांझी ने आगे कहा कि जनता पानी, बिजली जैसी छोटी समस्याओं को लेकर नेताओं के पास पहुंचती है, ताकि उनकी बात प्रशासन तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोग आवेदन देकर थक चुके होते हैं, लेकिन अधिकारी नेताओं के फोन तक नहीं उठाते। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे समाधान शिविरों का क्या औचित्य रहेगा। मांझी ने कहा कि शिविर कोई जादू की छड़ी नहीं है, जिससे समस्याओं का तुरंत समाधान हो जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की मंशा है कि आम जनता को कोई समस्या न हो, लेकिन खाली कुर्सियां देखकर नहीं लगता कि प्रशासन सरकार की मंशा के अनुरूप काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सिस्टम में सुधार की आवश्यकता है। समाधान ​शिविर में विधायक ने कहा, पटवारी को जूता से मारेंगे वहीं, छुरा ब्लॉक के ग्राम पाटसिवनी में 5 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक जनसभा हुई। इस सभा में एक ग्रामीण ने पटवारी के खिलाफ 40 हजार रुपए रिश्वत लेने की शिकायत की। इस पर विधायक रोहित साहू ने मंच से कलेक्टर से कहा कि रिश्वत लेने वाले पटवारी को तुरंत सस्पेंड करिए और उनके खिलाफ जांच कराइए। विधायक ने कहा, कलेक्टर साहब, जांच में 40 हजार रुपए रिश्वत लेने की बात सही पाए जाने पर पटवारी के खिलाफ FIR भी कराइए। इतना ही नहीं, विधायक ने यह भी कहा कि ऐसे पटवारी को जूता मारेंगे। यहां पैसा कमाने नहीं आए हैं। नौकरी करने आएं हैं।
पटवारियों ने सुशासन तिहार का बहिष्कार करेंगे विधायक के इस बयान का वीडियो इन दिनों इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। इसी को लेकर पटवारी संघ, तहसील शाखा छुरा ने लिखित ज्ञापन देकर निंदा की है और कहा है कि वे सुशासन तिहार 2026 का बहिष्कार करेंगे। …………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… विधायक ने CEO को बोला-सरकार की धनिया बो रहे हो: राजिम कुंभ में बदइंतजामी पर भड़के, बोले- कलाकारों को भूखा रखा, इमेज खराब कर रहे राजिम कुंभ में अव्यवस्थाओं को देख राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला पंचायत CEO प्रखर चंद्राकर को फटकार लगाई। कहा कि, सरकार की इमेज की धनिया बो रहे हैं। बेइज्जती हो रही है। बता दें प्रखर चंद्राकर को मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.