Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » मरहीमाता दर्शनार्थियों पर लाठी-डंडे से हमला,बच्चे का सिर फूटा:महिलाओं को पीटा, साइड देने को लेकर विवाद, बेलगहना में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
Breaking News

मरहीमाता दर्शनार्थियों पर लाठी-डंडे से हमला,बच्चे का सिर फूटा:महिलाओं को पीटा, साइड देने को लेकर विवाद, बेलगहना में केस दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

By adminMay 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7cc0b9f1 496b 41b1 bdbc 402816ecb881 1779872812728
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



7cc0b9f1 496b 41b1 bdbc 402816ecb881 1779872812728
बिलासपुर में मरहीमाता मंदिर से लौट रहे दर्शनार्थियों पर रविवार शाम टाटीधार के पास हमला किया गया। पिकअप को साइड देने को लेकर हुए विवाद में बदमाशों ने एक बच्चे का सिर फोड़ दिया और महिलाओं सहित कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों की शिकायत पर बेलगहना थाने में बाइक और पिकअप सवार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी तलाश जारी है। यह घटना उस समय हुई जब एक ही परिवार के सदस्य मरहीमाता मंदिर में दर्शन कर पिकअप से अपने गांव लौट रहे थे। असामाजिक तत्वों ने उन पर हमला कर दिया। विवाद पिकअप को साइड देने जैसी मामूली बात पर शुरू हुआ। इसके बाद मोटरसाइकिल और दूसरी पिकअप में सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को लाठी-डंडों, मुक्कों और पत्थरों से पीटा। इस हमले में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कोटा पुलिस ने पहले शिकायत दर्ज की थी, जिसे बाद में बेलगहना पुलिस को सौंप दिया गया। इस हमले में परिवार के कई सदस्य लहूलुहान हो गए। विश्राम प्रकाश बघेल और उनकी पत्नी चंद्रिका के शरीर पर गहरी चोटें आईं। उनके बेटे अजीत का सिर फट गया, जबकि अन्य परिजनों को भी गंभीर चोटें लगीं। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पीड़ित विश्राम प्रकाश बघेल (खेती-किसानी) अपने भाई हेम कुमार, पत्नी चंद्रिका, बेटों अजीत और इंद्रजीत, भाई-बहू सरस्वती बंजारे और अन्य परिजनों के साथ पिकअप वाहन में सवार होकर भनवारटंक स्थित प्रसिद्ध मरहीमाता मंदिर दर्शन करने गए थे। यह हमला मंदिर से लौटते समय हुआ। टाटीधार पुल के पास की घटना रविवार 24 मई की शाम जब पूरा परिवार दर्शन कर वापस लौट रहा था, तभी टाटीधार से कुछ दूर पहले पुल के पास पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 10 सीडी 4419) पर सवार तीन युवक और उनके कुछ अन्य साथी (जो एक अन्य पिकअप में थे) वहां पहुंचे। साइड देने के विवाद पर एकराय होकर बरपाया कहर आरोपियों ने रास्ते में पिकअप को साइड देने की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते बाइक सवार और उनके पिकअप वाले साथी गुट बनाकर पीड़ित परिवार को गालियां देने लगे। जब विश्राम प्रकाश ने गाली देने से मना किया, तो बदमाशों ने हाथ, मुक्कों और डंडों से उन पर हमला कर दिया। पति और पिता को पिटता देख जब पत्नी चंद्रिका, बेटे अजीत, इंद्रजीत और भाई-बहू सरस्वती बंजारे बीच-बचाव करने दौड़े, तो हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं बख्शा। बदमाशों ने उन पर लाठी-डंडों और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोरबा में हीट स्ट्रोक से चमगादड़ों की मौत:पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि, हर दिन 2 से 3 चमगादड़ों की मौत हो रही

May 28, 2026

दुर्ग में निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त:प्राइवेट स्कूल नहीं बना सकेंगे एक ही दुकान से ड्रेस-किताब खरीदने का दवाब, होगी कार्रवाई

May 27, 2026

अनुपयोगी जमीनों के लिए तैयार होगी रिडेवेलपमेंट योजना:GIS मैपिंग से होगी पूरी निगरानी, इन जमीनों पर बनेंगे हाउसिंग और कमर्शियल प्रोजेक्ट

May 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072192
Views Today : 3
Views Last 7 days : 1710
Views Last 30 days : 5019
Total views : 95003
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.