टॉप न्यूज़

रायपुर में कारोबारी को चाकू दिखाकर मारने की धमकी…VIDEO:पैसा मांगने की विवाद पर हुआ था विवाद, पुलिस ने आरोपी पर मारपीट का केस बनाकर थाने से छोड़ा




रायपुर में उधारी पैसे मांगने को लेकर विवाद के दौरान कारोबारी को चाकू से मारने की धमकी देने और डंडे से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी विवाद करता नजर आ रहा है। पीड़ित का नाम मोहम्मद समीर खान और आरोपी का नाम सोहेल खान बताया जा रहा है। कारोबारी ने मामलें की शिकायत पुलिस में की है। कारोबारी समीर खान का आरोप है, कि थाने में आरोपी को बुलाकर केवल मारपीट की कार्रवाई की गई और मुचलका दे दिया गया। आरोपी उसे नुकसान पहुंचाने के इरादे से हथियार लेकर घूम रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस में दर्ज एफआईआर के अनुसार पीड़ित मोहम्मद समीर खान नवापारा इलाके में रहता है। बकरी खरीद-बिक्री का काम करता है। उसकी शिकायत के मुताबिक, 24 जुलाई की सुबह करीब 9:45 बजे उधारी के पैसे को लेकर आरोपी सोहेल खान से विवाद हो गया। समीर का आरोप है कि पैसे की बात को लेकर सोहेल नाराज हो गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू से मारने की बात कही और डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के गर्दन, पीठ और दोनों हाथों में चोट आई है। आसपास के लोगों ने देखी घटना पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान हरीश निषाद और आसपास मौजूद लोगों ने विवाद और मारपीट देखी-सुनी है। समीर ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले में शिकायत और वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े अफसरों ने क्या कहा कारोबारी मोहम्मद समीर खान की शिकायत पर दैनिक भास्कर टीम ने नवा रायपुर एडिशनल एसपी अभिषेक झा से चर्चा की। एडिशनल एसपी ने पीड़ित को कार्यालय भेजने और मामलें में जांच करने की बात की है। एएसपी के अनुसार मामलें में लापरवाही होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button