Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » रायपुर में रंजिश के चलते घर पर फेंका बम:आधी रात हुए हमले से इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Breaking News

रायपुर में रंजिश के चलते घर पर फेंका बम:आधी रात हुए हमले से इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

By adminMay 25, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2026 05 24t212111875 1779638277
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2026 05 24t212111875 1779638277
रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार के घर पर बम फेंका गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। आधी रात को हुई इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना में सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती समेत तीन अन्य लोग शामिल थे। थाने में दर्ज कराई शिकायत कबीर नगर निवासी पीड़िता रिंकु तिवारी ने कबीर नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह हीरापुर स्थित वीर सावरकर नगर के एलआईजी-922 में परिवार के साथ रहती हैं। 24 मई 2026 की रात करीब 1 बजे सोनू पटेल, आकाश पासवान, एक युवती और उसके साथ तीन अन्य युवक उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर बम जैसे पटाखे फेंके, जिससे तेज धमाका हुआ और मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उस समय घर का गेट बंद होने के कारण आरोपी अंदर नहीं घुस सके। CCTV खंगाल रही पुलिस पीड़िता के मुताबिक आरोपी गाली-गलौज करते हुए लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलाने की बात कही, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया। कबीर नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में रंजिश के चलते घर पर फेंका बम:आधी रात हुए हमले से इलाके में दहशत, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

May 25, 2026

पेंड्रा में भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री पहुंचेगा:14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं, दोपहर में बाहर निकलने से बचें

May 25, 2026

बिलासपुर में ‘खिलाड़ी बुक’ से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा:सटोरिए, हलावा कारोबारी समेत 4 गिरफ्तार, 13.48 लाख कैश-27 एटीएम समेत मोबाइल जब्त

May 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

071894
Views Today : 90
Views Last 7 days : 1981
Views Last 30 days : 4940
Total views : 94512
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.