बिलासपुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे ने ट्रेनें कैंसिल कर यात्रियों की बढ़ाई मुसीबतें।
बिलासपुर रेलवे जोन ने जिन ट्रेनों को पहले कैंसिल किया था, उन्हें भीषण गर्मी में यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक दिन पहले ही रिस्टोर किया था। अब दूसरे ही दिन 10 ट्रेनों को फिर रद्द कर दिया गया है। अचानक ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई है। रेलवे ने यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है।
रेलवे प्रशासन की तरफ से कहा गया कि, बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच निर्माणाधीन चौथी रेलवे लाइन को अकलतरा रेलवे स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। यह काम 11 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। इस वजह से बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली 10 लोकल और मेमू पैसेंजर को शनिवार 11 से 18 अप्रैल तक रद्द किया गया है।
इस तरह कुल 14 ट्रेन प्रभावित रहेंगी। इसके अलावा गोंदिया-झारसुगड़ा-गोंदिया जेडी पैसेंजर को आधे रास्ते ही चलाया जाएगा। कोरबा और रायपुर के मध्य चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा से बिलासपुर के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा।

बिलासपुर से रायगढ़ और गेवरा रोड, कोरबा से रायपुर तक चलने वाली 10 लोकल और मेमू पैसेंजर को शनिवार 11 से 18 अप्रैल तक रद्द किया गया है।
एक दिन पहले रिशेड्यूल करने दी थी जानकारी
अकलतरा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने के काम को रेलवे प्रशासन ने रिशेड्यूल कर एक दिन पहले जानकारी दी थी कि, यात्री सुविधाओं के चलते रद्द की गई ट्रेनों को दो दिन दिन के लिए बहाल कर दिया गया है। लेकिन, दूसरे ही दिन शुक्रवार को रेलवे ने फिर से आदेश जारी कर दिया।
इसमें बताया गया कि 11 से 18 अप्रैल तक ट्रेनों को कैंसिल करने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले 3 से लेकर 10 अप्रैल तक इस काम को करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें बाद में बदलाव कर सभी ट्रेनों को री-स्टोर कर दिया गया था।
जानिए रद्द की गई ट्रेनें
- बिलासपुर और रायगढ़ से चलने वाली 68738/68737 बिलासपुर–रायगढ़-बिलासपुर मेमू 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
- रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।
- बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
- रायपुर से चलने वाली 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
- गेवरा रोड से चलने वाली 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।
- रायपुर से चलने वाली 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
- कोरबा से चलने वाली 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक।
- बिलासपुर और गेवरा रोड से चलने वाली 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
- बिलासपुर और कोरबा से चलने वाली 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक।
- बिलासपुर से चलने वाली 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
डेस्टिनेशन से पहले शुरू और खत्म होगी JD
- गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर 11 से 18 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर-झारसुगड़ा के बीच रद्द रहेगी।
- झारसुगड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक बिलासपुर स्टेशन से शुरी होगी। यह ट्रेन झारसुगड़ा-बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
हसदेव पैसेंजर बनकर चलेगी
कोरबा-रायपुर-कोरबा ट्रेन नंबर 18250/18249 और 18252/18251 हसदेव एक्सप्रेस को 11 अप्रैल से 18 अप्रैल तक कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर बनाकर चलाया जाएगा। बिलासपुर से रायपुर के बीच यह ट्रेन पूर्ववत एक्सप्रेस बनकर चलेगी।

10 पैसेंजर 11 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द
बिलासपुर रेलवे जोन की 10 पैसेंजर ट्रेनें 11 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं। इस वजह से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड से बिलासपुर और रायपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस और समता एक्सप्रेस भी 27 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों में कैंसिल की गई है। गोंदिया स्टेशन पर नए ट्रैक के काम के कारण ये ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। वहीं बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी लाइन का निर्माण कार्य किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है।

-
अंडरब्रिज मरम्मत में धीमी गति, लोगों का फूटा गुस्सा: डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जल्द काम पूरा करने की मांग, मिला आश्वासन
1:23
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
कंपनी गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, 25 से अधिक घायल: सुबह की सैर पर निकले लोग जान बचाने भागे, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
1:13
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
जांजगीर में रेत का अवैध उत्खनन, बिलासपुर में सप्लाई: 15000 की रेत हुई 19000, रात में दौड़ रहे हाईवा, अवैध उत्खनन-परिवहन पर 22 वाहन जब्त
0:07
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
-
बिलासपुर में 17 बकरियों की संदिग्ध मौत: पेट फटे मिले, शरीर पर थे जख्म, पुलिस ने वन्यजीव हमले की आशंका जताई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
0:33
Play video
- कॉपी लिंक
शेयर
<
