Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Police Punishes Drunk Drivers, Triple Riders
Breaking News

Bilaspur Police Punishes Drunk Drivers, Triple Riders

By adminMay 13, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 9 cover 1778647998
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
comp 9 cover 1778647998

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस ने देर रात सड़कों पर दहशत फैलाने वाले चाकूबाजों, हुड़दंग मचाने और बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट की बाइक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले असामाजिक तत्वों की जमकर खातिरदारी की गई।

इस दौरान उनकी डंडों से पिटाई की गई और कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया। युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते नजर आए। जिसका वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ ही बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

देखिए तस्वीरें…

युवकों से कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया।

युवकों से कान पकड़ कर उठक-बैठक कराया गया।

पुलिस ने युवकों की डंडों से पिटाई भी की।

पुलिस ने युवकों की डंडों से पिटाई भी की।

देर रात घूमने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया है।

देर रात घूमने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों को पकड़ा गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, जिले में बढ़ती चाकूबाजी, असामाजिक गतिविधियों और सार्वजनिक शांति भंग करने की घटनाओं को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। देर रात घूमने वाले बदमाश और असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस बीच सोमवार की देर रात एएसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह ने पूरी टीम के साथ संगठित नशा और हुड़दंगियों को पकड़ा। जांच में कुछ लोगों के पास से हथियार भी बरामद हुए।

सिरगिट्‌टी इलाके में घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ा

सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि, सिरगिट्‌टी क्षेत्र के अंडरब्रिज के पास जमावड़ा लगा रहता है, जहां बदमाश शराबखोरी करते हैं। लगातार मिल रही शिकायतों पर सोमवार की रात एएसपी और सीएसपी के नेतृत्व टीम ने देर रात अंडरब्रिज के पास नाकेबंदी की।

इस दौरान अलग-अलग पाइंट पर जवान तैनात किए गए थे। इस कार्रवाई के दौरान 7 बाइक बरामद किया गया। वहीं, 12 युवकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते रहे।

युवक दोबारा गलती नहीं करेंगे कहते रहे।

बदमाशों पर चला डंडा, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक

इस कार्रवाई के दौरान शराब पीकर बाइक चलाने, बिना नंबर की बाइक पर घूमने वाले बाइकर्स बदमाशों की धरपकड़ की गई। पुलिस को देखकर भाग रहे बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ा गया, उनकी डंडों से खातिरदारी की गई। इसके साथ ही बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराया गया।

डेढ़ महीने में पकड़ाए 513 बदमाश

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अप्रैल 2026 से 12 मई 2026 तक 513 लोगों पर वैधानिक और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की कार्रवाई मुख्य रूप से चाकू लेकर घूमने वालों, असामाजिक तत्वों और सार्वजनिक स्थानों पर भय का माहौल बनाने वाले लोगों के खिलाफ केंद्रित रही।

जानिए थानेवार पुलिस की कार्रवाई

  • पुलिस आंकड़ों के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में धारा 151 के तहत 55, धारा 107/116 के तहत 76, आर्म्स एक्ट के 11, धारा 128 के 9 और धारा 129 के 8 मामले में कार्रवाई की गई।
  • सरकंडा में सबसे अधिक 130 मामलों में धारा 107/116 के तहत कार्रवाई हुई। धारा 151 के 55 और आर्म्स एक्ट के 15 केस दर्ज किए गए।
  • कोतवाली क्षेत्र में धारा 151 के 21, धारा 107/116 के 93 और आर्म्स एक्ट के 2 मामलों में कार्रवाई की गई। थाना तोरवा क्षेत्र में धारा 151 के 11, आर्म्स एक्ट के 3 और चाकूबाजी के 2 मामले सामने आए। इसके अलावा थाना सिरगिट्टी में धारा 151 के 3 और आर्म्स एक्ट के 4 मामलों में कार्रवाई की गई।
  • चकरभाठा में धारा 151 के 13 और आर्म्स एक्ट के 1 मामले दर्ज किए गए। थाना कोनी क्षेत्र में भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की निगरानी कर रही है, जो सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमते हैं या क्षेत्र में डर और अशांति का माहौल बनाने की कोशिश करते हैं।

…………………………………

इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए…

धर्मांतरण को लेकर मारपीट, घर में तोड़फोड़, VIDEO:बिलासपुर में पुलिस के सामने पिटाई, पीड़ित पक्ष बोला- 112 के पायलट ने गुंडे बुलाकर पीटा

डायल-112 के पायलट ने कुछ लोगों के साथ मिलकर परिवार के साथ मारपीट की।

डायल-112 के पायलट ने कुछ लोगों के साथ मिलकर परिवार के साथ मारपीट की।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • CGPSC घोटाला 2003- सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सुलह का रास्ता: दोनों पक्षों को लोक अदालत में बुलाया, याचिकाकर्ता बोलीं- हाईकोर्ट के फैसले पर हो अमल

    दोनों पक्षों को लोक अदालत में बुलाया, याचिकाकर्ता बोलीं- हाईकोर्ट के फैसले पर हो अमल|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:53

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर नगर निगम वार्ड-29 उपचुनाव: कांग्रेस से आजम, अब्दुल, जयपाल, BJP मधुसूदन, संध्या या राजेश को बना सकती है प्रत्याशी, 18 तक जमा होंगे नामांकन-पत्र

    कांग्रेस से आजम, अब्दुल, जयपाल, BJP मधुसूदन, संध्या या राजेश को बना सकती है प्रत्याशी, 18 तक जमा होंगे नामांकन-पत्र|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर सिम्स में एक्स-रे कराने 600 रुपए की डिमांड: कर्मचारी बोला-पैसे दोगे तो तुरंत होगा, परिजन ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, जांच के निर्देश

    कर्मचारी बोला-पैसे दोगे तो तुरंत होगा, परिजन ने लगाया अवैध वसूली का आरोप, जांच के निर्देश|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:50

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बनते ही उखड़ने लगी 1.40 करोड़ की सड़क,VIDEO: बिलासपुर में हाथ से निकल रही डामर की परत, मुरूम की जगह मिट्टी बिछाकर बनाई 1KM रोड

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर जिला बार चुनाव…16 पदों के लिए वोटिंग:244 वकील डाल रहे वोट, सेल्फी जोन बनाया गया, अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर

May 15, 2026

कोरबा में आंधी-तूफान से कोयला मालगाड़ी रुकी:मालगाड़ी का तिरपाल ओएचई तार में फंसा, लोको पाइलेट की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टला

May 15, 2026

प्रदेश के 142 रजिस्टर्ड गौशालाओं में 3900 मवेशी:हाईकोर्ट बोला-गोधाम के बावजूद सड़कों पर क्यों हैं आवारा पशु, शासन ने कहा-नोडल अफसर बनाएंगे व्यवस्था

May 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070515
Views Today : 75
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 3703
Total views : 91874
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.