Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur MP Sports Festival, one lakh players registered | बिलासपुर सांसद खेल महोत्सव, एक लाख खिलाड़ी पंजीकृत: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की समीक्षा; पहला चरण 3 नवंबर से होगा शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News
Breaking News

Bilaspur MP Sports Festival, one lakh players registered | बिलासपुर सांसद खेल महोत्सव, एक लाख खिलाड़ी पंजीकृत: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने की समीक्षा; पहला चरण 3 नवंबर से होगा शुरू – Bilaspur (Chhattisgarh) News

By adminOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
98fc7da9 2841 4144 865a d074ea08a7a0 1759580151327
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर में सांसद खेल महोत्सव के लिए एक लाख से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण हो चुका है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की।

.

ग्राम और जनपद पंचायत स्तर की प्रतियोगिताएं 3 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित हैं, जबकि संसदीय स्तर की स्पर्धाएं 12 दिसंबर से शुरू होंगी। उत्कृष्ट खिलाड़ियों की फाइनल प्रतियोगिता बहतराई स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

समीक्षा बैठक में बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रशासनिक अधिकारी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर संजय अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल और मुंगेली जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे सहित दोनों जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

0b7fcf3b 9684 4e9f a0de 879791310180 1759580151328

तीन चरणों में होगा सांसद खेल महोत्सव

बैठक में बताया गया कि सांसद खेल महोत्सव को ग्राम, जनपद और संसदीय क्षेत्र स्तर पर तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। अब तक 1 लाख से अधिक लोगों का पंजीयन हो चुका है।

ग्राम और जनपद स्तर की प्रतियोगिताएं नवंबर माह में होंगी। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी दिसंबर माह में बहतराई स्टेडियम, बिलासपुर में आयोजित संसदीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के विकासखंडों और नगरीय निकायों के खिलाड़ी शामिल होंगे।

महोत्सव में कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, रस्साकसी, रिले रेस, तीरंदाजी और बोरा दौड़ जैसे पारंपरिक एवं लोकप्रिय खेल शामिल किए जाएंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री साहू ने कहा कि यह आयोजन क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक उत्सव की तरह है, जिसमें सभी की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आयोजन से जोड़ने और खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए फ्लैक्स, बैनर तथा सोशल मीडिया का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण विभाग को समन्वय बनाकर सभी तैयारियां पूर्ण करने को भी कहा।

सांसद निधि के कार्यों की समीक्षा बैठक में सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जानकारी दी गई कि कुल 56 कार्यों में से 48 कार्यों को 3 करोड़ 18 लाख रुपए की लागत से स्वीकृति दी जा चुकी है।

केंद्रीय राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि शेष कार्य का एस्टीमेट तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए भेजा जाए और अपूर्ण कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में 192 कांस्टेबलों का बड़े पैमाने पर तबादला:दो सूचियां जारी, DRG और महिला आरक्षक भी शामिल

April 21, 2026

बीरगांव ईंट भट्ठे पर छापा, 3 नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू:पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू, तड़के सुबह छह बजे बाल आयोग की टीम ने मारा छापा

April 21, 2026

रामानुजगंज के कन्हर नदी सूखने के कगार पर:पेयजल संकट टालने के लिए बावली का निर्माण शुरू

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068218
Views Today : 91
Views Last 7 days : 1063
Views Last 30 days : 4164
Total views : 89174
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.