Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bilaspur Devrikhurd Mor Chakka Jam Over Construction Dust
Breaking News

Bilaspur Devrikhurd Mor Chakka Jam Over Construction Dust

By adminApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1776533800 e8368c86 f641 4b29 85dc c2511e8ea860 1776500333171
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बिलासपुर (छत्तीसगढ़)8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन ने लोगों से बात की - Dainik Bhaskar

समस्या का समाधान करने के लिए प्रशासन ने लोगों से बात की

बिलासपुर में देवरीखुर्द मोड़ पर आज सुबह बेतरतीब निर्माण कार्यों से उड़ रही धूल के कारण स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की धीमी गति और सड़क पर पानी का छिड़काव न करने पर नाराजगी जताई।

दरअसल, नेहरू चौक से दर्रीघाट तक लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही नगर निगम देवरीखुर्द और पुराने पावर हाउस के पास पाइपलाइन बिछाने का काम करा रहा है। एक साथ चल रहे इन अव्यवस्थित कार्यों से लगातार धूल उड़ रही थी, जिससे क्षेत्र के लोग परेशान थे।

चक्काजाम में शामिल कांग्रेसी नेता कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक

चक्काजाम में शामिल कांग्रेसी नेता कार्यकर्त्ता और स्थानीय नागरिक

तहसीलदार और सीएसपी ने गुस्साई भीड़ को समझाया

कांग्रेस नेताओं की अगुवाई में हुए इस चक्का जाम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अभयनारायण राय, अन्य जान[रातिनिधि सहित कई नागरिक शामिल थे।

प्रदर्शन शुरू होते ही तहसीलदार प्रकाश साहू और सीएसपी गगन कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और पीडब्ल्यूडी तथा नगर निगम के अधिकारियों को बुलाने का आश्वासन दिया। हालांकि, नाराज लोगों ने सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच तक चक्का जाम जारी रखा।

चक्काजाम के दौरान यातायात व्यवस्थित करने में लगे पुलिसकर्मी

चक्काजाम के दौरान यातायात व्यवस्थित करने में लगे पुलिसकर्मी

सड़कों पर नियमित रूप से पानी छिड़काव कराने का आश्वासन

बाद में, पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आदित्य ग्रोवर, नगर निगम के कार्यपालन अभियंता अनुपम तिवारी और जोन कमिश्नर विभा सिंह ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। अधिकारियों ने निर्माण कार्यों के दौरान सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी कहा कि एक हफ्ते के भीतर लालखदान ओवरब्रिज से पावर हाउस चौक तक पहले एक ओर की और फिर दूसरी ओर की सड़क का निर्माण व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

  • युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, LIVE VIDEO: चीखते-चिल्लाते जमीन पर लोटने लगा, 80% तक जला; पुलिस से कहा- हादसा था

    चीखते-चिल्लाते जमीन पर लोटने लगा, 80% तक जला; पुलिस से कहा- हादसा था|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar0:39

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर में अवैध बोर खनन पर कार्रवाई: अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक्सीवेटर, हाइवा जब्त

    अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, 70 ट्रैक्टर अवैध रेत, एक्सीवेटर, हाइवा जब्त|बिलासपुर (छत्तीसगढ़),Bilaspur (Chhattisgarh) - Dainik Bhaskar0:32

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बंगाल चुनाव, बिलासपुर जोन से चलेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें: रद्द ट्रेनें हुईं बहाल, ‘राइट टाइम’ चलने लगीं, बैज बोले- ये पोपेगेंडा, वोट के लिए लालच

    रद्द ट्रेनें हुईं बहाल, 'राइट टाइम' चलने लगीं, बैज बोले- ये पोपेगेंडा, वोट के लिए लालच|छत्तीसगढ़,Chhattisgarh - Dainik Bhaskar1:19

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • बिलासपुर और महासमुंद में 6 करोड़ का गांजा पकड़ाया: केले के बीच मिली बोरियां, फर्जी नंबर प्लेट लगाया; कार की डिक्की में छिपाई बड़ी खेप

    Play video

    • कॉपी लिंक

    शेयर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

माता-पिता से बात करने से रोका, मानसिक प्रताड़ना का समेत कई आरोप

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में UCC के एलान से गरमाई सियासत, आदिवासी अधिकारों पर कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, उत्तराखंड मॉडल पर टिकी निगाहें

April 19, 2026

फर्जी लोन एजेंट का जाल, आधार-पैन कार्ड लेकर लाखों रुपये की ठगी

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067835
Views Today : 6
Views Last 7 days : 938
Views Last 30 days : 4024
Total views : 88771
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.