राजनीतिक पोस्ट के समर्थन पर पटवारी सस्पेंड:केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे से जुड़ी थी पोस्ट; बलरामपुर कलेक्टर ने की कार्रवाई

![]()
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट का समर्थन और प्रचार-प्रसार करना एक पटवारी को महंगा पड़ गया। कलेक्टर ने तहसील डौरा-कोचली में पदस्थ हल्का पटवारी सम्प्रीत एक्का को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को सम्प्रीत एक्का के व्हाट्सएप अकाउंट से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से संबंधित एक राजनीतिक पोस्ट का समर्थन और प्रचार-प्रसार करने की शिकायत मिली थी। नोटिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ प्रशासन शिकायत मिलने के बाद 26 जुलाई 2026 को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया। सम्प्रीत एक्का ने 28 जुलाई को अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन सक्षम अधिकारी ने उसे असंतोषजनक माना। आचरण नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई जांच में पाया गया कि पटवारी का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 5, 6 और 9 का उल्लंघन है। इसके आधार पर कलेक्टर ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। निलंबन के दौरान बलरामपुर रहेगा मुख्यालय निलंबन अवधि में सम्प्रीत एक्का का मुख्यालय तहसील कार्यालय बलरामपुर निर्धारित किया गया है। नियमानुसार, उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन ने दी नियमों के पालन की नसीहत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय सेवकों के लिए सेवा आचरण नियमों का पालन अनिवार्य है। राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े किसी भी तरह के प्रचार-प्रसार या समर्थन को सेवा नियमों के विरुद्ध माना जाता है, इसलिए यह कार्रवाई की गई।
Source link




