Uncategorized
बिलासपुर में गुरुजी निकला चोरों का उस्ताद: चोरी के पैसों से क्रेटा- बुलेट की ऐश, बुलेट-ब्वॉय के साथ करता था वारदात
बिलासपुर में सूने मकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मास्टरमाइंड एक जूता दुकानदार और दूसरा प्रिंसिपल रह चुका भूपेंद्र उर्फ गुरुजी है। एसीसीयू और कोटा पुलिस ने 3 आरोपितों को पकड़कर 19.81 लाख का सोना-चांदी, नकदी और क्रेटा-बुलेट समेत 10 मामलों का खुलासा किया।




