बैकुंठपुर | कोरिया जिले के खड़गवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। खड़गवां से दुबछोला की ओर जा रही एक बस ने लापरवाही पूर्वक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
.
मृतक चिरमिरी सोनावनी कोड़ाकू निवासी बृजमोहन बताया गया है, जो एक निजी कंपनी में ट्रेलर चालक के रूप में कार्यरत था। चिरमिरी सोनावनी कोड़ाकू निवासी शिवरतन की शिकायत पर खड़गवां थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रार्थी शिवरतन और मृतक बृजमोहन दोनों जीके एसोसिएट कंपनी, रानी अटारी में ट्रेलर चालक का काम करते थे।
17 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे बृजमोहन बाइक लेकर खड़गवां गया था। शाम 4 बजे प्रार्थी को सूचना मिली कि ग्राम अखराडांड में स्कूल के सामने मेन रोड पर यह हादसा हुआ है। खड़गवां से दुबछोला की ओर लौटते समय बस क्रमांक सीजी 14 जी 0992 के चालक सरवन विश्वकर्मा ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए बृजमोहन की बाइक को ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बृजमोहन बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसके सिर तथा हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
<
