AICC ने बिहार चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को भी जिम्मेदारी मिली है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीनियर ऑब्जर्वर और जिला पर्यवेक्षकों की लिस्ट जारी की। छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत और अधीर रंजन चौधरी को सीनियर सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
.
कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही 19 जिला चुनाव पर्यवेक्षकों की लिस्ट भी जारी की है। बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी है। बिहार कांग्रेस ने लिखा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी नियुक्तियों की मंजूरी दी है।
देखिए ये लिस्ट…


<
