Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhupesh said – even the historical heritage Ramgarh is not safe. | भूपेश बोले-ऐतिहासिक धरोहर रामगढ़ भी सुरक्षित नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में नहीं पहुंचे टीएस समर्थक कांग्रेस नेता – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Bhupesh said – even the historical heritage Ramgarh is not safe. | भूपेश बोले-ऐतिहासिक धरोहर रामगढ़ भी सुरक्षित नहीं: पूर्व मुख्यमंत्री के स्वागत में नहीं पहुंचे टीएस समर्थक कांग्रेस नेता – Ambikapur (Surguja) News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
whatsapp image 2025 12 30 at 160031 1767090848
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



whatsapp image 2025 12 30 at 160031 1767090848

सरगुजा प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि रामगढ़ को हमने राम वन गमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया था। रामगढ़ में हजारों साल पुरानी ऐतिहासिक धरोहर है, जिसे सरकार उजाड़ने जा रही है। सरगुजा में SECL ने प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया और ज

.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निजी प्रवास पर सरगुजा पहुंचे थे। उन्होंने भूपेश बघेल के आगमन पर सरगुजा में जमकर गुटबाजी दिखी। देर रात पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और समर्थकों ने किया। स्वागत से लेकर भूपेश बघेल से मिलने वालों में भी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व टीएस समर्थक नेता नहीं दिखे।

पूर्व सीएम बोले-रामगढ़ भी खतरे में भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि रामगढ़ के पहाड़ को हमने राम वनगमन पर्यटन परिपथ में शामिल किया और सौंदर्यीकरण किया था। यह हमारा ऐतिहासिक धरोहर है, यह 5000 साल पुराना है। यहां प्राचीन नाट्यशाला है। यहां भगवान राम-सीता रुके थे। ये ()हर जगह हमारे प्राकृतिक व ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करते जा रहे हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि सरगुजा में SECL के मामले में प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया और जमीन खोदनी शुरू कर दी। इससे लोग आक्रोशित हुए और लाठीचार्ज हुआ। उन्होंने रायगढ़ के तमनार मामले में कहा कि वहां आग लगी हुई है।

बघेल ने कहा कि तमनार में लोग 14 दिन से हड़ताल पर बैठे थे, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। यह स्थिति हर जग बनी हुई है। ये लोगों की बात सुन नहीं रहे हैं। इस वजह से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लेकिन ये सत्ता में मदमस्त हैं, हर जगह लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन रही है।

धीरेंद्र शास्त्री को बताया ढोंगी भूपेश बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का सरगुजा में भी ढोंगी बताया। बघेल ने कहा कि वे अंधविश्वास फैला रहे हैं और पैसे बटोरकर ले जाते हैं। वह चंदा लेना बंद कर दे और रोज प्रवचन करें। हर महीने वे चंदा लेने आ जाते हैं। कुछ एजेंट लगे हुए हैं। जो पैसा बटोरते हैं और कार्यक्रम कराते हैं।

भूपेश बघेल ने कहा कि वे पर्ची पर स्वयं भरोसा नहीं करते, अन्यथा कैंसर हॉस्पिटल क्यों खोला है। हास्पिटल के सामने पर्ची लेकर बैठे रहते।

प्रवास को बताया निजी कार्यक्रम सरगुजा आगमन को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि साथियों से बहुत दिन से नहीं मिला था। इस वजह से आया हूं। सूरजपुर में शशि सिंह नई अध्यक्ष बनी हैं। उन्हें बधाई देने व कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पेंड्रा-मरवाही जाऊंगा। कार्यक्रम में सरगुजा जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम तो था नहीं। पारिवारिक कार्यक्रम में आया हूं। इसके बाद वे सूरजपुर के लिए रवाना हो गए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Bhupesh Baghel Chat Controversy | Youtubers FIR Durg; 50k Demand

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076542
Views Today : 430
Views Last 7 days : 3840
Views Last 30 days : 11645
Total views : 106645
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.