Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhupesh participated in the swearing-in ceremony of the District President in Pendra. | पेंड्रा में जिलाध्यक्ष के पदभार-ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए भूपेश: कांग्रेस की गजमती भानु ने संभाला पदभार, बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना – Gaurela News
Breaking News

Bhupesh participated in the swearing-in ceremony of the District President in Pendra. | पेंड्रा में जिलाध्यक्ष के पदभार-ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए भूपेश: कांग्रेस की गजमती भानु ने संभाला पदभार, बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना – Gaurela News

By adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
13c5148e 2d5b 453b b927 037a553b264a 1767118624476
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एक दिवसीय दौरे पर पेंड्रा पहुंचे। दुर्गा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे कांग्रेस की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजमती भानु के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शाम

.

इस कार्यक्रम में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, पंकज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजमती भानु ने अपने संबोधन में कहा कि वे कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगी। उन्होंने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में भूपेश बघेल की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने से पहले ही बघेल ने इस क्षेत्र को जिला बनाने का वादा किया था। सत्ता में आते ही उन्होंने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को जिला बनाकर अपना वादा पूरा किया।

586eb7f8 eebe 48cb bb2f 4d5637ee665d 1767118624479

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देर से पहुंचने पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “मैं देर करता नहीं, देर हो जाती है।”

बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता पिछली कांग्रेस सरकार और वर्तमान भाजपा सरकार की तुलना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इस तुलना में काफी पीछे नजर आ रही है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का भी जिक्र किया।

भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि सरकार धान खरीदी नहीं करना चाहती। उनके अनुसार, केवल भाजपा नेताओं का धान खरीदा जा रहा है, जबकि वास्तविक किसान परेशान हैं।

1def0766 1633 4189 80a8 74a2b8a276a2 1767118624476

पूर्व सीएम ने कथावाचकों और बाबाओं पर टिप्पणी की

उन्होंने मंच से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री सहित कुछ कथावाचकों और बाबाओं पर भी टिप्पणी की। मीडिया से चर्चा के दौरान भूपेश बघेल ने शराब घोटाला मामले में ईडी की कार्रवाई को केंद्र सरकार के दबाव में की गई कार्रवाई बताया। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076697
Views Today : 653
Views Last 7 days : 4063
Views Last 30 days : 11868
Total views : 106868
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.