Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhupesh Baghel said – BJP government is busy closing the schemes | भूपेश बघेल बोले-भाजपा सरकार योजनाओं को बंद करने में लगी: सूरजपुर में पूर्व सीएम ने कहा- अधिकारी-कर्मचारी, युवा और किसान सभी आंदोलन के रास्ते पर – Surajpur News
Breaking News

Bhupesh Baghel said – BJP government is busy closing the schemes | भूपेश बघेल बोले-भाजपा सरकार योजनाओं को बंद करने में लगी: सूरजपुर में पूर्व सीएम ने कहा- अधिकारी-कर्मचारी, युवा और किसान सभी आंदोलन के रास्ते पर – Surajpur News

By adminDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
bcbc006b 662a 45fd 9326 022fcb08838e 1767099142976
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सूरजपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल शामिल हुए। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और जिले से आए हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.

भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी पिछली सरकार ने पांच सालों में 95 नई विकास योजनाओं के माध्यम से नवा छत्तीसगढ़ गढ़ा था। लेकिन वर्तमान सरकार उन योजनाओं को बंद करने में लगी है। चारों ओर अराजकता का माहौल है, रोजगार और भर्तियां बंद हैं। सभी विभागों में गड़बड़ी फैली हुई है।

सभी वर्ग आंदोलन के रास्ते पर

पूर्व सीएम ने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं, युवा, मजदूर और किसान सभी आंदोलन के रास्ते पर हैं। आज लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है और कांग्रेस पार्टी इसे अपने तरीके से लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गरीब, व्यापारी, महिला, युवा, किसान और मजदूर हर वर्ग के साथ कांग्रेस खड़ी है।

भाजपा सरकार पर तीखा हमला

उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने स्कूल खोले थे, जिन्हें अब बंद किया जा रहा है। गौठान खोले गए, जिन्हें बंद कर दिया गया। रोजगार के नए अवसर सृजित किए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार उन्हें खत्म करने में लगी है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा और मनरेगा को भी षड्यंत्रपूर्वक बंद किया जा रहा है।

5d7a3d86 5ccb 4b70 988e abee7f6d40bc 1767099142974

कांग्रेस की विचारधारा पर जोर

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आजादी से पहले भी देश के निर्माण के लिए लड़ी थी और आज जब अत्याचार और अराजकता का माहौल है, तब भी संघर्ष कर रही है। अलग-अलग विभागों में हो रही गड़बड़ियों और कई मामलों को लेकर उन्होंने सरकार पर जमकर निशाना साधा।

किसानों और निजीकरण का मुद्दा उठाया

उन्होंने किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज किसान धान बेचने के लिए मंडियों और केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं। साथ ही निजीकरण को लेकर राज्य और केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कटघरे में खड़ा किया।

कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान

इस दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री तुलेश्वर सिंह को याद किया और मंच से पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष शशि सिंह को सहयोग देने और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया।

dcc42c84 e761 4f74 a681 9402f41fffae 1767099142973

आदिवासी समाज ने किया पारंपरिक स्वागत

सम्मेलन के दौरान जिले के आदिवासी समाज ने पारंपरिक वेशभूषा में तीर-धनुष से भूपेश बघेल का सम्मान करते हुए आदिवासी परंपरा के अनुसार उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के पदाधिकारी और कांग्रेस संगठन के आदिवासी नेता उपस्थित रहे।

जल्द बनेगा जिले का राजीव भवन

जिलाध्यक्ष शशि सिंह के आह्वान पर भूपेश बघेल ने कहा कि सूरजपुर जिले में जल्द ही राजीव भवन का निर्माण किया जाएगा। भवन निर्माण की आधी राशि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से और आधी राशि स्थानीय सहयोग निधि से जुटाई जाएगी। उन्होंने स्वयं एक लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान की और कांग्रेस नेता सुनील अग्रवाल को राजीव भवन निर्माण समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

cfbc58c2 f8d7 4fed bd36 cfd2354a5a2a 1767099142976



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार:7 लाख का मशरूका सहित पिकअप वाहन जब्त

June 27, 2026

Chhattisgarh MP-MLA Criminal Cases: Bhupesh Baghel, Madhusudan Yadav Named

June 27, 2026

कलेक्टर ने मेट पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं:मट्टी-मरका को पर्यटन हब बनाने के दिए निर्देश;इधर लक्ष्मी राजवाड़े ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076571
Views Today : 472
Views Last 7 days : 3882
Views Last 30 days : 11687
Total views : 106687
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.