कवर्धा| नए साल के पहले दिन कबीरधाम जिले को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन 01 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की विशेष उपस्थिति में किया जाएगा। इस म
.
इसके अंतर्गत भोरमदेव मंदिर परिसर से लेकर मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा और सरोदा जलाशय तक ऐतिहासिक, पुरातात्विक और प्राकृतिक स्थलों का समग्र विकास किया जाएगा। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कॉरिडोर भोरमदेव क्षेत्र को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। जरूरी निर्देश दिए।
<
