Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhilai Minor Girl Rape Attempt
Breaking News

Bhilai Minor Girl Rape Attempt

By adminApril 26, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
28 1777176006
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी बच्ची को दुकान में चॉकलेट दिलाने के बहाने सुनसान जगह की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीणों ने बच्ची को समय रहते बचाया और

.

इसके बाद स्थानीय लोगों ने गुस्से में आकर आरोपी की मौके पर ही जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

रेप की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को ग्रामीणों पीछा कर पकड़ा।

रेप की कोशिश करने वाले आरोपी युवक को ग्रामीणों पीछा कर पकड़ा।

आरोपी को बैंच पर बैठाया गया, जिसके बाद उसके जमकर पिटाई की गई।

आरोपी को बैंच पर बैठाया गया, जिसके बाद उसके जमकर पिटाई की गई।

एक ग्रामीण ने बाल खिंचकर जमीन पर पटका, फिर बाकियों ने लात-घूंसों से पीटा।

एक ग्रामीण ने बाल खिंचकर जमीन पर पटका, फिर बाकियों ने लात-घूंसों से पीटा।

मितानिन ने लिया है गोद

दरअसल बच्ची की मां नहीं है और उसके पिता काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं। बच्ची की देखभाल और परवरिश एक मितानिन कर रही है, जिसने उसे गोद लिया हुआ है। शनिवार की शाम करीब 5 बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान आरोपी बच्ची को दुकान से चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल और झाड़ियों की तरफ ले जा रहा था, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया। ग्रामीण उसके पीछे-पीछे गए। समय रहते सभी ने बच्ची को बचा लिया।

इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल और झाड़ियों की तरफ ले जा रहा था।

आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल और झाड़ियों की तरफ ले जा रहा था।

पुलिस ने की पुष्टि- दुष्कर्म की कोशिश हुई, दुष्कर्म नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह दुष्कर्म की कोशिश थी, दुष्कर्म नहीं हुआ है।

यह घटना शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर और सीएसपी प्रशांत कुमार समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत ले लिया है।

आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत ले लिया है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी किशोर चौहान (23) के खिलाफ धारा 137(2), 65(2), 296, 115(2), 351(3) और 4,12 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मामले में भिलाई-3 थाना पुलिस का कहना है कि युवक रेप की कोशिश कर रहा था, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

normal text quote 1777175977

14 दिन पहले उतई क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से भी रेप

करीब दो सप्ताह पहले दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की बच्ची से भी रेप हुआ था। पड़ोसी धनेश्वर साहू उसे बहलाकर अपने साथ ले गया था। अपहरण से पहले का सीसीटीवी सामने आया, जिसमें आरोपी ने पहले बच्ची को चॉकलेट दिलाया और साथ ले गया।

खंडहर के पास कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिली थी मासूम। इलाज जारी है।

खंडहर के पास कचरे के ढेर में बोरे में बंद मिली थी मासूम। इलाज जारी है।

आरोपी ने गलत हरकत कर मासूम की हत्या करने की भी कोशिश की थी। उसने बच्ची के मुंह को पिलो कवर से बांधा, बोरी में भरकर घर के पीछे खंडहर के करीब कुएं के पास फेंक दिया था। हालांकि 2 घंटे बाद बच्ची डरी हुई हालत में मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

………………….

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप:खाना-खिलाने के बहाने ड्राइवर ने सिग्नल से कार में बैठाया, VIP रोड ले जाकर वारदात

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक इमेज)

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर रेप का मामला सामने आया है। (प्रतीकात्मक इमेज)

रायपुर में 8 साल की बच्ची को किडनैप कर उससे रेप किया गया है। लड़की सिग्नल पर पैसे मांगकर गुजर बसर करती थी। इसी दौरान खाना खिलाने के बहाने कार सवार ड्राइवर ने उसे गाड़ी में बैठाया, फिर VIP रोड पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने CCTV कैमरों की मदद से आरोपी ड्राइवर नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074936
Views Today : 16
Views Last 7 days : 2662
Views Last 30 days : 9082
Total views : 103024
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.