Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bhartiya Baudh Mahasabha Reaches Police Station Demanding Action Over Ambedkar Comment
Breaking News

Bhartiya Baudh Mahasabha Reaches Police Station Demanding Action Over Ambedkar Comment

By adminApril 19, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 12 1776598939
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
युवती ने सोशल मीडिया पर बाबा  साहेब को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। - Dainik Bhaskar

युवती ने सोशल मीडिया पर बाबा साहेब को लेकर टिप्पणी की थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसे लेकर रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव में आक्रोश का माहौल है। रविवार को राजधानी में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, भिलाई में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई नगर थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए युवती के खिलाफ एक्शन की मांग की। इसके अलावा राजनांदगांव में भी लोगों ने थाने का घेराव किया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

देखिए पहले ये तस्वीरें-

अनामिका उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।

अनामिका उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी।

मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई में इस मामले में लोगों ने थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग।

भिलाई में इस मामले में लोगों ने थाने का घेराव किया और कार्रवाई की मांग।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भिलाई के वैशाली नगर की रहने वाली अनामिका उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है।

रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाएं भी थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की।

आरोप है कि युवती लगातार सोशल मीडिया पर एक समाज को टारगेट कर वीडियो बना रही है, उसने बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।

भिलाई में लिखित शिकायत के बाद दर्ज हुई FIR

मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने इस मामले में थाना भिलाई नगर में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर “anamika_updhyay” नाम के अकाउंट पर यह आपत्तिजनक पोस्ट देखी।

उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न सिर्फ उनकी, बल्कि पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित अकाउंट पर डाले गए वीडियो और पोस्ट से जातिवादी सोच झलकती है, जो समाज में गलत संदेश देता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो जैसे सबूत भी दिए हैं।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

normal text quote 1776598702

रायपुर में बौद्ध महासभा ने घेरा थाना

इधर, राजधानी रायपुर में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस वीडियो से समाज के अलग-अलग वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने का खतरा है।

भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि युवती ने जानबूझकर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की है, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्ट समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

रायपुर में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने थाना परिसर में युवती के खिलाफ नारेबाजी की है।

रायपुर में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने थाना परिसर में युवती के खिलाफ नारेबाजी की है।

पुलिस बोली- मामले की जांच की जा रही

संगठन ने मांग की है कि युवती के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।

भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

पदाधिकारी ने की सख्त कार्रवाई की मांग

भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी संजय गंगराड़े ने कहा कि इस तरह के व्यक्तियों पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से पहले एक बार व्यक्ति सोचे। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की बात भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने की है।

राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग।

राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ शिकायत

राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल होने के बाद जिले में भी समाज के लोगों ने थाने में आवेदन देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग की है।

………………………

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

रायगढ़ में अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी: भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने की शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

image 8 1776599650

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ वॉट्सऐप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी लगते ही भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने थाने और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

भिलाई में लिस्टोमेनिया क्लब पर पुलिस की कार्रवाई:क्लब बंद होने के बाद छत पर छिपाकर बेची जा रही थी बीयर: संचालक गिरफ्तार, 64 बोतल जब्त

April 19, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:बारात लेकर पहुंची दुल्हन, प्रोफेसर को चाकू मारने की धमकी, टाइगर का शॉवर बाथ, जिंदा जला ड्राइवर

April 19, 2026

मनेन्द्रगढ़ में जीएसटी डिप्टी कमिश्नर और चैंबर के बीच बैठक:व्यापारियों ने बताई समस्याएं,अधिकारीयों ने समाधान का भरोसा दिया

April 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067941
Views Today : 114
Views Last 7 days : 1046
Views Last 30 days : 4132
Total views : 88879
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.