![]()
.
हाहालद्दी स्थिति मां बंजारी माता मंदिर शारदीय नवरात्रि पर रोजाना धार्मिक आयोजन हुए। माता के दर्शन करने रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गोयल ग्रुप द्वारा पूरी नवरात्रि माता को भोग प्रसाद चढ़ाया गया। नवमी अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गोयल ग्रुप द्वारा पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रत्येक नवरात्रि में नवमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन करते आ रही है।
सहायक महाप्रबंधक डीएन मोहन्ता ने बताया जब से हमारी संस्थान यहां कार्यरत है तब से लगातार हर नवरात्रि में हम माता की सेवा करते आ रहे हैं और मातारानी की कृपा से यह सेवा कार्य सतत ऐसे ही चलता रहेगा।
महेंद्रपुर में नौ कन्या भोज का हुआ आयोजन: शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर ग्राम महेंद्रपुर में व्रतधारियों ने अपने घरों में नौ कन्या भोज का आयोजन किया। इस मौके पर परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ कन्याओं का पूजन किया गया। व्रतधारियों ने कन्याओं के पैर धोकर उन्हें आलता लगाया, तिलक वंदन किया और विशेष आदर के साथ भोजन करवाया। इसके बाद कन्याओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया गया।
दुर्गा पंडाल में हवन पूजन के बाद हुआ कन्या भोज: दुर्गूकोंदल में नवजोत मां दुर्गा उत्सव समिति द्वारा महानवमी पर कन्या पूजन व कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसके बाद दोपहर से विशाल भंडारे की शुरुआत हुई। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति अध्यक्ष दीपक जैन ने कहा यह उत्सव मात्र धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक है। नौ दिनों तक ग्रामवासी एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाते हैं, जिससे गांव में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इस दौरान नरेंद्र जैन व अन्य रहे।
<
