.
उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में साइंस कॉलेज दुर्ग की ओर से अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की गई है। इसके मैच कल्याण कॉलेज मैदान में खेले जा रहे हैं। इसका पहला क्वार्टर फाइनल मैच बेमेतरा और रूंगटा आर-1 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रूंगटा आर-1 की टीम ने पहले बैटिंग की। सभी विकेट खोकर 16.4 ओवर में 146 रन बनाए।
टीम को पहला झटका 4 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद नियमित अंतराल में रूंगटा कॉलेज की टीम के विकेट गिरते रहे। इसी वजह से टीम पूरे ओवर नहीं खेल पाई। 147 रन के मिले लक्ष्य को बेमेतरा की टीम ने 18.5 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल किया। इस तरह बेमेतरा ने 2 विकेट से जीत हासिल की। मैच के दौरान आयोजन समिति लीड कॉलेज दुर्ग के क्रीड़ा अधिकारी लक्ष्मेंद्र कुलदीप, ऑब्जर्वर नरेश धर दीवान, बेमेतरा कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी दुर्गा प्रसाद जंघेल, रूंगटा आर-1 के क्रीड़ा अधिकारी गजेंद्र, आयोजन समिति के आमिर आलम और रोहित राजपूत आदि उपस्थित थे। मैच के निर्णायक मोहम्मद अब्दुल अलीम और हेमंत ठाकुर थे। स्कोरिंग अमन मिश्रा ने किया।
<
