Uncategorized

बेमेतरा-कवर्धा हाईवे पर ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर, दो की मौत

बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार रात कन्हेरा गांव के पास ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल बेमेतरा में इलाज के दौरान मौत हुई।

हादसा खंडसरा चौकी क्षेत्र में हुआ। टक्कर की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति रही।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस (CG 04 PR 4622) रायपुर के एक निजी अस्पताल की है। बताया गया है कि एंबुलेंस कवर्धा क्षेत्र के एक गांव में शव छोड़ने के बाद रायपुर लौट रही थी। वहीं ट्रक तिल्दा से चावल खाली कर कवर्धा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कन्हेरा के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति एंबुलेंस से जुड़े बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी पहचान और हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हादसे के बाद खंडसरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की स्थिति की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button