Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Battalion 1 Commander Deva Barse laid down his arms | बटालियन 1 का नक्सली कमांडर देवा बारसे ने डाले हथियार: तेलंगाना पुलिस के सामने किया सरेंडर, ऑफिशियल पुष्टि होना बाकी – Jagdalpur News
Breaking News

Battalion 1 Commander Deva Barse laid down his arms | बटालियन 1 का नक्सली कमांडर देवा बारसे ने डाले हथियार: तेलंगाना पुलिस के सामने किया सरेंडर, ऑफिशियल पुष्टि होना बाकी – Jagdalpur News

By adminJanuary 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलंगाना में PLGA बटालियन नंबर एक के कमांडर देवा बारसे के आत्मसमर्पण कर दिया है। देवा अपने 20 से ज्यादा साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु जिला पहुंचा। जहां उसने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक रू

.

बस्तर के IG सुंदरराज पी का कहना है कि, यह पड़ोसी राज्य का मामला है। वहां की पुलिस से हम कॉर्डिनेट कर रहे हैं। फिलहाल बस्तर पुलिस के पास देवा के आत्मसमर्पण की अभी जानकारी नहीं आई है।

दरअसल, 18 नवंबर को नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी मेंबर माड़वी हिड़मा का आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सितारामा राजू जिले में एनकाउंटर हो गया था। हिड़मा के एनकाउंटर के बाद बस्तर में नक्सल संगठन टूट गया है। क्योंकि हिड़मा ही एक ऐसी कड़ी था जो माओवाद संगठन और बस्तर को जोड़े रखा था।

image 2 1767416005

हिड़मा और बारसे देवा दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे

हिड़मा पूवर्ती गांव का रहने वाला था। वहीं बारसे देवा भी सुकमा जिले के पूवर्ती गांव का रहने वाला है। करीब 2 साल पहले जब हिड़मा को सेंट्रल कमेटी में शामिल किया गया तो उसने ही बारसे देवा को PLGA बटालियन नंबर 1 का कमांडर बनाया था।

देवा के साथ बड़ी संख्या में नक्सली थे। लेकिन अब पुलिस के बढ़ते दबाव और लगातार हो रहे एनकाउंटर के बाद से बटालियन भी लगभग टूट गई है।

3 जिलों में बटालियन का ज्यादा प्रभाव

नक्सलियों की बटालियन नंबर 1 को नक्सल संगठन की सबसे खतरनाक टीम माना जाता है। दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा इन 3 जिलों में बटालियन का ज्यादा प्रभाव रहा है। हालांकि, अब फोर्स ने इस टीम को काफी बैकफुट कर दिया है। इस टीम में AK-47, इंसास, SLR, स्नाइपर गन जैसे हथियारों से लैस सैकड़ों नक्सली थे।

टेकलगुडेम, बुरकापाल, मिनपा, ताड़मेटला, टहकवाड़ा में नक्सलियों की इसी टीम ने बड़े हमले किए थे। जिसमें सैकड़ों जवानों की शहादत हुई है। हालांकि, अब ये टीम भी कमजोर हो गई है। अब देवा सरेंडर करना चाह रहा है।

जानकारी ये भी है कि किसी माध्यम से उसने अपना संदेश बाहर भी भिजवाया है। देवा सरेंडर करता है तो उसकी बटालियन टूट जाएगी। इसका नेतृत्व करने वाला कोई नक्सली नहीं रहेगा।

image 3 1767416063

गृह मंत्री ने मां से की थी मुलाकात

दरअसल, छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा कुछ दिन पहले पूवर्ती गांव गए थे। वहां उन्होंने देवा और हिड़मा इन दोनों की मां से मुलाकात की थी। इनके माध्यम से उनसे सरेंडर करने की अपील की थी।

वहीं हिड़मा नहीं माना और आंध्र प्रदेश के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में पत्नी राजे समेत 6 साथियों के साथ मारा गया। जिसके बाद अब देवा बारसे छत्तीसगढ़ में सरेंडर करने की कोशिश कर रहा है।

15 में से 7 एरिया कमेटी बची, डिवीजन भी खत्म

बस्तर IG सुंदरराज पी के मुताबिक बस्तर में नक्सलियों की कुल 7 डिवीजन और 15 एरिया कमेटी सक्रिय थी। माड़ डिवीजन, केशकाल और दरभा डिवीजन में नक्सली लगभग खत्म हो गए हैं।

पश्चिम बस्तर डिवीजन में कुछ नक्सली हैं। लेकिन अब 7 एरिया कमेटी में कुछ छिटपुट नक्सली ही बचे हैं। दंडकारण्य इलाके में महज 120 से 150 सशस्त्र नक्सली ही सक्रिय हैं। ये नक्सली खत्म हुए तो नक्सलवाद लगभग खत्म हो जाएगा।

image 4 1767416115

………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

बस्तर में नक्सल संगठन का नेतृत्व लगभग खत्म: देवा-पापाराव समेत कुछ ही लीडर बचे; डेढ़ साल में 13 से ज्यादा टॉप नक्सलियों का एनकाउंटर

बस्तर के जंगलों में सर्चिंग करते जवान। (फाइल इमेज)

बस्तर के जंगलों में सर्चिंग करते जवान। (फाइल इमेज)

छत्तीसगढ़ का बस्तर पिछले 40 सालों से नक्सलियों के आतंक का गढ़ रहा है। हिड़मा, बसवाराजू जैसे टॉप लीडर्स के मारे जाने के बाद बस्तर से नक्सलवाद अब खत्म होने की कगार पर है। पिछले डेढ़ सालों में जवानों ने करीब 13 से ज्यादा टॉप लीडर्स का एनकाउंटर किया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Dhamtari Truck Driver Suicide Case: Mercedes Driver Arrested

June 28, 2026

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077061
Views Today : 359
Views Last 7 days : 4407
Views Last 30 days : 12095
Total views : 107300
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.