Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bastar pandum 2026: 5 जनवरी से शुरू होगा ‘बस्तर पंडुम’, 12 विधाओं में होगी प्रतियोगिताएं
Breaking News

Bastar pandum 2026: 5 जनवरी से शुरू होगा ‘बस्तर पंडुम’, 12 विधाओं में होगी प्रतियोगिताएं

By adminDecember 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
01 12 2025 bastar pandum 2025121 135744
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: प्रदेश की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले ‘बस्तर पंडुम 2026’ का आयोजन पांच जनवरी से पांच फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्थाओं और विभागीय समन्वय को लेकर रविवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के राजधानी स्थित निवास पर बैठक हुई। विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की मौजूदगी में अधिकारियाें के साथ चर्चा हुई।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की जनजातीय विरासत, कला और परंपराओं को संरक्षित करने और कलाकारों को प्रोत्साहित करने का अवसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सभी विभाग मिलकर आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित किया जाए और सभी राज्यों के कलाकारों को जनजातीय कला प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया जाए। साथ ही बस्तर के समस्त समाज प्रमुख, सिरहा, मांझी, चालकी को भी आमंत्रित करने को कहा। वन मंत्री कश्यप ने इस अवसर को युवाओं के लिए अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच बताया, जबकि संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने समयबद्ध तैयारियों पर जोर दिया।

तीन चरण में प्रतियोगिताएं

  • पहला चरण – जनपद स्तर (5-15 जनवरी)
  • दूसरा चरण – जिला स्तर (20-25 जनवरी)
  • तीसरा चरण – संभाग स्तर (1-5 फरवरी)

12 विधाओं में होगी प्रतियोगिताएं

‘बस्तर पंडुम’ में 12 प्रमुख विधाओं में बस्तर के पारंपरिक नृत्य-गीत, रीति-रिवाज, जनजातीय नृत्य, वाद्ययंत्र, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन, जनजातीय गीत, वेशभूषा, चित्रकला, आंचलिक साहित्य, जनजातीय नाट्य, जनजातीय आभूषण, पेय पदार्थ व वन-औषधी के प्रदर्शन पर आधारित प्रतियोगिताएं होंगी।

यह भी पढ़ें- बस्तर ओलिंपिक 2025: आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी व हिंसा पीड़ित भी दिखाएंगे खेल कौशल

ये प्रतियोगिताएं क्रमशः जनपद, जिला और संभाग स्तर पर आयोजित की जाएंगी।प्रत्येक चरण के विजेताओं को पुरस्कार राशि और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बस्तर पंडुम में संभाग के सातों जिलों बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर और कांकेर के प्रतिभागी शामिल होंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:कार में सेक्स, दुल्हनों को नकली मंगलसूत्र, प्राइवेट पार्ट पर मारा डंडा, ऑयल फैक्ट्री में आग, तालाब में 6 मगरमच्छ

June 13, 2026

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073850
Views Today : 423
Views Last 7 days : 1311
Views Last 30 days : 6173
Total views : 97735
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.