Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Bank employee absconding for 4 years arrested in Raipur | रायपुर में 4 साल से फरार बैंककर्मी गिरफ्तार: ग्राहक का फर्जी अकाउंट खोलकर विदेशों से पैसे लेनदेन किए; ED ने समन भेजकर ऑफिस बुलाया – Raipur News
Breaking News

Bank employee absconding for 4 years arrested in Raipur | रायपुर में 4 साल से फरार बैंककर्मी गिरफ्तार: ग्राहक का फर्जी अकाउंट खोलकर विदेशों से पैसे लेनदेन किए; ED ने समन भेजकर ऑफिस बुलाया – Raipur News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 15t193201146 1765807236
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



image 2025 12 15t193201146 1765807236

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था।

रायपुर में 4 साल से फरार चल रहे इंडसइंड बैंक के कर्मचारी मनीष राव कदम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ग्राहक के निजी डॉक्यूमेंट का दुरुपयोग करते हुए उसकी जानकारी के बिना फर्जी फर्म के नाम पर बैंक खाता खोलकर विदेशों से अवैध लेनदेन किया था।

.

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मनीष राव कदम (45 साल) लगातार फरार चल रहा था। जिसे पुलिस ने 15 दिसंबर को विधानसभा के अविनाश कैपिटल होम्स सोसायटी से पकड़ा है।मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

ED से समन आने के बाद हुआ खुलासा

रायपुर के रहने वाले पीड़ित अजय कुमार यदु ने मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ब्राम्हणपारा महितोष चौक में उसकी ऑफसेट प्रिंटर्स की दुकान है।

उसके साले के परिचित मनीष कदम, जो इंडसइंड बैंक में काम करता था, दुकान पर आया और फर्म का चालू खाता खुलवाने के नाम पर अधिक ब्याज की बात कहकर प्रार्थी से दस्तावेजों और हस्ताक्षर लिए। कुछ दिन बाद उसने चेकबुक भी सौंप दी।

दिसंबर 2019 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से समन मिलने के बाद पीड़ित को पता चला कि उसे ‘कन्हैया सेल्स’ नामक फर्म का फर्जी प्रोप्राइटर बनाकर आरोपी मनीष कदम और उसके सहयोगियों ने बैंक खाता खोला और विदेशों से अवैध धन-लेनदेन किया।

इस पर थाना मौदहापारा में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

कई ठिकानों में दबिश के बाद रायपुर से पकड़ाया

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी। हाल ही में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन रायपुर में मिली।

जिसके बाद टीम ने विधानसभा के अविनाश कैपिटल होम्स सोसायटी से आरोपी मनीष राव कदम (45 साल) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075047
Views Today : 201
Views Last 7 days : 2847
Views Last 30 days : 9267
Total views : 103209
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.