![]()
बलरामपुर पुलिस ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वाड्रफनगर पुलिस ने एक लग्जरी इनोवा कार से 495 शीशी नशीला कफ सिरप जब्त किया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 17 अक्टूबर 2025 को की ग
.
बरामद कफ सिरप की कुल मात्रा 49.5 लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 73,755 रुपये है। पुलिस ने 15 लाख रुपये मूल्य की इनोवा कार (UP 70 ED 7182) भी जब्त की है।
सरगुजा के हैं तीनों आरोपी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नागेश्वर यादव (22), अतुल यादव (24) और सुग्रीव उर्फ पिंटू यादव (20) के रूप में हुई है। ये सभी सरगुजा जिले के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (ग) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा और पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी और एसडीओपी रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धीरेन्द्र तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली थी।
इनोवा से 49.5 लीटर कफ सिरप बरामद
मुखबिर की सूचना पर वाड्रफनगर चौकी के सामने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने सफेद रंग की इनोवा कार को रोका और तलाशी के दौरान उसमें रखे 5 कार्टूनों से नशीला कफ सिरप बरामद किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उन्हें विशेष न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह और उनकी टीम के आरक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले की आगे की जांच जारी है।
<
