![]()
बलरामपुर रामानुजगंज पुलिस ने दहेजवार जंगल में जुआ खेलते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से और फड़ से कुल 3000 रुपये नकद और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं।
.
यह कार्रवाई 5 जून 2026 को शाम करीब 5:30 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। सूचना मिली थी कि दहेजवार गोठान के पास जंगल में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
2 गिरफ्तार अन्य जंगल का फायदा उठा कर भागे
पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दीपक गुप्ता (पिता श्रवण साव, निवासी दहेजवार) और रामप्रसाद (पिता केशव, निवासी वार्ड क्रमांक 07 बलरामपुर) को पकड़ा। हालांकि, अन्य जुआरी रात और जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।
पुलिस जांच जारी
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थाना वापसी के बाद अपराध क्रमांक 89/2026 पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है।
बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध जुआ, सट्टा और शराब पर नियंत्रण करने और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। फरार हुए अन्य जुआरियों की तलाश जारी है।
<
