Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balrampur Forest Dept Seizes 1.915 Cum Sal Wood From Pickup
Breaking News

Balrampur Forest Dept Seizes 1.915 Cum Sal Wood From Pickup

By adminMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7b967f43 e876 4cf0 91c0 d5eb05fbf37f 1778589200173
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलरामपुर वनमंडल ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 11 मई को वन विभाग की टीम ने एक पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाई जा रही साल प्रजाति की लकड़ी जब्त की। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

.

यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर, बीट मानिकपुर अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 3511, वनखण्ड मानपुर क्षेत्र में की गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने पिकअप वाहन क्रमांक UP64T9601 को रोका।

अवैध लकड़ी परिवहन करते पाए गए तस्कर गिरफ्तार

अवैध लकड़ी परिवहन करते पाए गए तस्कर गिरफ्तार

2 आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान वाहन में साल प्रजाति के 8 लट्ठे पाए गए, जिनकी कुल मात्रा 1.915 घनमीटर थी। यह लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी। मामले में विष्णु गुप्ता और सर्वोत्तम गुप्ता को आरोपी बनाया गया है। दोनों ग्राम बानापती, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी हैं।

इन धाराओं में अपराध दर्ज

वन विभाग ने वाहन सहित जब्त वनोपज को अपने कब्जे में लेकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21979/12 दिनांक 11.05.2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 एवं 52 तथा छत्तीसगढ़ अभिवहन (वनोपज) नियम 2001 के नियम 22 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में वनमण्डलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन और उपवनमण्डलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में वनपरिक्षेत्राधिकारी निखिल सक्सेना, वनपाल धनश्याम शर्मा, प्रहलाद तिवारी, वनरक्षक अजीत कुजूर, शिवशंकर सिंह, देवीलाल, राजेश राम, संजीव सिंह और सरेन्द्र सिंह ओईके सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते 2 खाईवाल गिरफ्तार:बर्तन दुकान में चल रहा था खेल, 18 हजार कैश समेत 4 मोबाइल जब्त

May 12, 2026

बैज बोले-'कम उपयोग' की सलाह जख्म पर नमक छिड़कने जैसा:पीएम की अपील पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बोला हमला,कहा-सरकार जिम्मेदारी से बच रही है

May 12, 2026

सीईओ के इंतजार में 3 घंटे बैठे जनप्रतिनिधि, दिया धरना:नाराज जिला पंचायत अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, मंत्री ने हटाने की बात कही

May 12, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070163
Views Today : 165
Views Last 7 days : 640
Views Last 30 days : 3451
Total views : 91284
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.