Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balodabazar Villagers Beat Father; 4 Arrested, ₹10K Reward for Main Accused
Breaking News

Balodabazar Villagers Beat Father; 4 Arrested, ₹10K Reward for Main Accused

By adminApril 10, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1775795874 comp 21 2 1775761680
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बलौदाबाजार1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
घटना के बाद ग्रामीण भी एकजुट हो गए और आरोपियों की पिटाई कर दी। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद ग्रामीण भी एकजुट हो गए और आरोपियों की पिटाई कर दी।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में अवैध शराब बिक्री की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ मारपीट की गई। घटना के बाद ग्रामीण भी एकजुट हो गए और आरोपियों की पिटाई कर दी। इसके बाद चार आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि मुख्य आरोपी और उसका एक अन्य साथी फरार हो गए।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी भागवत थवाईत के पिता संतोष थवाईत, चाचा राजेश थवाईत, भाई संजू थवाईत और एक साथी शंकर दुंबे को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है और उसका वांटेड पोस्टर जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भागवत थवाईत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल का ग्रामीण अध्यक्ष है। उसके चाचा राजेश थवाईत भाजपा से पूर्व जनपद सदस्य रह चुके हैं, जबकि पिता संतोष थवाईत के खिलाफ 13 साल पहले जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है।

इस मामले में आरोपी के परिजनों ने सरपंच पर वसूली का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरपंच शराब बेचने के नाम पर हर साल 50 हजार रुपए लेता था। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से मिली शिकायतों की जांच जारी है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

मारपीट से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए-

पुलिस की गाड़ी में घुसकर कांग्रेस नेता के पिता की पिटाई की गई।

पुलिस की गाड़ी में घुसकर कांग्रेस नेता के पिता की पिटाई की गई।

नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा।

नाराज ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से जमकर पीटा।

पिटाई के बाद आरोपी अचेत अवस्था में पड़ा रहा।

पिटाई के बाद आरोपी अचेत अवस्था में पड़ा रहा।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, संतोष थवाईत और राजेश थवाईत कटगी गांव के सर्वा मोड़ पर ढाबा संचालित करते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस ढाबे पर लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और इसकी शिकायत भी की थी।

ऐसे में मंगलवार की रात भागवत के चाचा राजेश थवाईत ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक ग्रामीण के साथ मारपीट की। बुधवार रात भी संतोष, भागवत, राजेश, भाई संजू, शंकर दुबे और सूर्या गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों को धमकाने लगे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ पूर्व जनपद सदस्य राजेश थवाईत की तस्वीर।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ पूर्व जनपद सदस्य राजेश थवाईत की तस्वीर।

हथियार दिखाकर लोगों को डराया

आरोप है कि उन्होंने हथियार दिखाकर लोगों को डराया। इसके बाद कटगी स्थित सर्वा मोड़ के पास एक ग्रामीण को बेरहमी से पीट दिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव बढ़ गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

भागवत और सूर्या फरार हो गए, लेकिन ग्रामीणों ने पिता संतोष थवाईत, चाचा राजेश थवाईत, भाई संजू थवाईत और शंकर दुंबे को पकड़ लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने पिता संतोष की जमकर पिटाई की और फिर चारों को पुलिस के हवाले कर दिया।

प्रमाण अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के रूप में मौजूद है।

प्रमाण अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के रूप में मौजूद है।

रात 10 बजे गांव में तनाव, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक सिंह कई थानों की पुलिस बल के साथ कटगी गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और दो घंटे में पूरा गांव शांत हो गया।

50 हजार वसूलता था सरपंच

इस पूरे मामले में गुरुवार को आरोपियों के परिजनों ने थाने में आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने गांव के सरपंच जयसिंह पैकरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सरपंच हर साल 50 हजार रुपए वसूलता था, जिसका प्रमाण अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के रूप में मौजूद है।

दीपक बैज के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत की तस्वीर।

दीपक बैज के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसडोल ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत की तस्वीर।

पुलिस बोली- फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में एसडीओपी केके वासनिक ने बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों भागवत, सूर्या की तलाश जारी है। भागवत के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है। मामले वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

………………………..

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

अवैध शराब की शिकायत पर बाप-बेटे ने धमकाया: बलौदाबाजार में ग्रामीणों ने पिता को पीटा, बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

बलौदाबाजार के कसडोल थाना क्षेत्र स्थित काटगी गांव में अवैध शराब की शिकायत करने वाले ग्रामीणों को हथियार दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया है। रात करीब 10 बजे आदतन बदमाश भागवत थवई और उसके पिता संतोष थवई ने गांव में घुसकर हथियार लहराए, जिससे दहशत फैल गई। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

दुर्ग यूनिवर्सिटी में 11 साल बाद शुरू होगी यूटीडी:फिजिक्स-केमिस्ट्री समेत 5 सब्जेक्ट में जुलाई से पढ़ाई, नई बिल्डिंग का लोकार्पण अब भी बाकी

June 28, 2026

Chhattisgarh UCC Study: Live-in Couple Property Rights

June 28, 2026

इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर युवती से 3.23 लाख ठगे:विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा दिया, कस्टम चार्ज के नाम पैसे ट्रांसफर कराए

June 28, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

077038
Views Today : 331
Views Last 7 days : 4379
Views Last 30 days : 12067
Total views : 107272
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.