बलौदाबाजार में रविवार को ‘टूर दे बलौदाबाजार’ साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया। विश्व पर्यटन दिवस और छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन ने सोनबरसा वन विहार में यह कार्यक्रम आयोजित किया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने सैकड़ों साइकिल सव
.
इस साइक्लोथॉन में दिव्यांशु सिंह पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे, जबकि टिकेश्वरी साहु ने महिला वर्ग में जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में ईश्वर प्रसाद और सोमेश बाघमार ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सरस्वती साहु दूसरे स्थान पर रहीं। इस प्रतियोगिता में जिले के बाहर के प्रतिभागियों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

कैश प्राइज मिले
विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि के चेक, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिले के प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में 25,000, 15,000 और 10,000 रुपए प्रदान किए गए। जिले से बाहर के विजेताओं को भी इन्हीं श्रेणियों में समान राशि से पुरस्कृत किया गया।
1000 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह साइक्लोथॉन पर्यटन और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश भी देता है। कलेक्टर दीपक सोनी ने जानकारी दी कि इस आयोजन में लगभग 1000 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 35 प्रतिशत जिले से बाहर के थे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन और उत्साह की सराहना की।
50 किलोमीटर लंबे साइक्लोथॉन मार्ग पर दस हाइड्रेशन पॉइंट बनाए गए थे, जहां पानी और फलों की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने साइकिल सवारों का फूलों और तालियों से स्वागत कर उनका उत्साह बढ़ाया।
<
