Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balodabazar Bank Manager Bribe VIDEO Viral
Breaking News

Balodabazar Bank Manager Bribe VIDEO Viral

By adminJune 15, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 2 201781443165 1781446860
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला ने कही कि वह अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने गई थी, तभी मैनेजर अनिता पांडेय ने 10 हजार मांगे, लेकिन 5 हजार देने

.

इस दौरान साथ आए एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सहकारी बैंक के निपनिया ब्रांच का है। महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही पैसों के लेन-देन का वीडियो भी प्रशासन को सौंपा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकारी के पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं। एक साल पहले जब मैंने इस बारे में फोन पर बात की, तो अधिकारी ने ठीक से जवाब नहीं दिया और कहा, ‘मैं बिहारी हूं…जो करना है कर लो’। इसके बाद फोन काट दिया।

पहले देखिए तस्वीरें…

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर ने रिश्वत ली।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर ने रिश्वत ली।

मैनेजर ने महिला से उसके मृत पति के खाते से पैसे निकालने के एवज में पैसे मांगे थे।

मैनेजर ने महिला से उसके मृत पति के खाते से पैसे निकालने के एवज में पैसे मांगे थे।

मैनेजर ने महिला से कहा कि ‘कभी भी आना हो तो मेरे पास आना’

मैनेजर ने महिला से कहा कि ‘कभी भी आना हो तो मेरे पास आना’

पति के खाते में 1 लाख 10 हजार थे

शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनके पति का निपनिया शाखा में एक बैंक खाता था, जिसमें लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे।

महिला का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर अनीता पांडेय ने पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 10 हजार रुपए की मांग की। बाद में यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई।

जांच और कार्रवाई की मांग

खेलन बाई ने बताया कि पति के अकाउंट में जमा पैसे को निकालने के लिए उन्हें रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। साथ ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ FIR दर्ज करने और कार्रवाई करने की भी मांग की है।

अब जानिए वीडियो में क्या है

वायरल वीडियो में मैनेजर ने महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद दस्तावेजों पर साइन करवाए, फिर महिला के बेटे से कहा कि…जल्दी पैसे निकालो बोल रही हूं।

मैनेजर ने पूछा कितने रुपए हैं। बेटे ने जवाब दिया कि 5 हजार रुपए। इसके बाद मैनेजर महिला और उसके बेटे से कहती है…मेरे पास आना कभी भी आना हो तो। अगर कोई परेशानी होगी तो बुलाऊंगी बेटा।

अनिता पांडेय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपनिया ब्रांच में मैनेजर है।

अनिता पांडेय जिला सहकारी केंद्रीय बैंक निपनिया ब्रांच में मैनेजर है।

विधायक ने उठाए बैंक मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल

वहीं भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी के पहले वाले कामकाज के दौरान भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। निपनिया के किसान भी उनकी काम करने के तरीके से परेशान हैं।

विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें होना सही बात नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि बैंक के काम के लिए उनसे रिश्वत मांगी जाती है। बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शिकायत के बाद संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं।

medium text quote 35 1781441740

………………………..

इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें….

जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत, हेड-कॉन्स्टेबल सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे; पुलिसकर्मी बोला- नहीं दूंगा, मुझे लाइन अटैच करा दो

जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया।

जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत से जुड़ा वीडियो वायरल हो गया।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेड कॉन्स्टेबल पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल कह रहा है कि ‘एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

65 लाख का लोन लेकर शुरू की वैज्ञानिक खेती:नौकरी छोड़ एक एकड़ खेत में उगाए डच गुलाब, ओडिशा-झारखंड तक डिमांड‎

June 15, 2026

राजनांदगांव में 'मस्ती की पाठशाला' का समापन:7 सप्ताह बाद पारंपरिक खेल, योग, जुम्बा के साथ उमड़ी भीड़

June 15, 2026

कांकेर में आबकारी रेड, 66 लीटर अवैध शराब जब्त:दो आरोपी गिरफ्तार, दो गांवों में छापेमारी कर पकड़ी गई शराब बनाने की सामग्री

June 15, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074066
Views Today : 19
Views Last 7 days : 3891
Views Last 30 days : 8476
Total views : 100381
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.