Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balod Road Accident Two Youths Killed in Iron Ore Truck Collision Two Critically Injured | लौह अयस्क से भरे ट्रक ने कार को मारी टक्कर: बालोद में दो युवकों की मौत, दो गंभीर; कार चालक को दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर – Balod News
Breaking News

Balod Road Accident Two Youths Killed in Iron Ore Truck Collision Two Critically Injured | लौह अयस्क से भरे ट्रक ने कार को मारी टक्कर: बालोद में दो युवकों की मौत, दो गंभीर; कार चालक को दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर – Balod News

By adminDecember 14, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
92f4d133 9a42 4799 a564 671138684b8d 1765731111
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लौह अयस्क से भरे एक ट्रक और कार के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। राहगीरों के अनुसार सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस दुर्घ

.

यह हादसा डौंडी नगर के शासकीय कॉलेज के सामने रविवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, लौह अयस्क से भरा ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से रायपुर जा रहा था, जबकि आर्टिगा कार में सवार चार युवक दल्लीराजहरा से डौंडी की ओर आ रहे थे।

3dbf59ab f457 4ffa beec ce2a6bd37525 1765731168

हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए

इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए। डौंडी पुलिस के अनुसार कार में आगे बैठे आशु नायक (24) और आकाश बोरकर (23) की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठे दो अन्य युवकों का इलाज जारी है।

7373428e f2ae 4b23 bf3d 738b02195fc9 1765731200

ड्राइविंग सीट में फंसा रहा युवक, दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशु नायक की मौत मौके पर ही हो गई थी। वहीं आकाश बोरकर कार की ड्राइविंग सीट में बुरी तरह फंसा हुआ था। डौंडी पुलिस और स्थानीय राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला और तत्काल दल्लीराजहरा अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

337f12a6 b96c 4c2b 9488 8c1f4c00b575 1765731230

तेज रफ्तार की वजह से हुआ हादसा

डौंडी टीआई उमा ठाकुर ने बताया कि परिजनों को सूचना दी जा रही है। दोनों युवकों की मौत हो चुकी है और परिजनों द्वारा शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया जा रहा है। जिसके बाद अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। जिससे यह हादसा हुआ।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बार बंद करने पर भड़का युवक,वेटर को पीटा, VIDEO:बोला- तू मुझे जाने बोल रहा, मुझे नहीं जानता, घासीदास के नाम पर केस कर

June 22, 2026

टमाटर के साथ मक्का लगाया..फसल गर्मी से बची, पैदावार बढ़ी:कवर्धा के प्रगतिशील किसान ने मौसम-तापमान के हिसाब से फसल चुनकर की खेती, कमाई दोगुनी

June 22, 2026

नदी तट में सुरक्षात्मक उपाय नहीं किए

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074933
Views Today : 13
Views Last 7 days : 2659
Views Last 30 days : 9079
Total views : 103021
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.