Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balod Health Department clerk arrested for taking bribe of Rs 30,000 | 30 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू गिरफ्तार: बालोद CMHO दफ्तर में रायपुर ACB की दबिश, वाहन ड्राइवर से मांगी थी घूस – Balod News
Breaking News

Balod Health Department clerk arrested for taking bribe of Rs 30,000 | 30 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू गिरफ्तार: बालोद CMHO दफ्तर में रायपुर ACB की दबिश, वाहन ड्राइवर से मांगी थी घूस – Balod News

By adminOctober 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 1760618053
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बालोद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 30 हजार रुपए बरामद किया है। वाहन ड्राइवर से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए पैसे मांगे थे। दोनो

.

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) कार्यालय बालोद में पदस्थ युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर (दोनों सहायक ग्रेड-2) ने अपने ही कार्यालय के वाहन ड्राइवर मुकेश कुमार यादव से दोबारा वाहन चालक के पद पर पदस्थापना के बाद सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर मुकेश कुमार यादव ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की स्पेशल टीम ने गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय बालोद में दबिश देकर दोनों बाबुओं को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

image 18 1760618678

सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए मांगे थे पैसे

बालोद स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ वाहन चालक मुकेश कुमार यादव ने बताया कि, वह विभाग में वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। लेकिन कुछ समय पहले उसे डिमोशन कर चौकीदार के पद पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरूर में पदस्थ किया गया था। इस निर्णय के खिलाफ उसने उच्च न्यायालय बिलासपुर में याचिका दायर की। जहां से उसे स्टे ऑर्डर मिला।

दोबारा वाहन चालक के पद पर पदस्थापना के बाद जब वह सीएमएचओ कार्यालय बालोद में सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए पहुंचा, तब कार्यालय में पदस्थ युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर (दोनों सहायक ग्रेड-2) ने उससे 25-25 हजार रुपए, कुल 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसमें से 20 हजार रुपए वह पहले ही एडवांस के रूप में दे चुका था।

सीबी रायपुर में दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद जब दोनों बाबुओं ने बाकी पैसे के लिए दबाव बनाया, तो मुकेश कुमार यादव ने एसीबी रायपुर में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के बाद डीएसपी राजेश चौधरी, निरीक्षक अनिल ठाकुर, निरीक्षक सुरेश सोनी, सब इंस्पेक्टर असित लकड़ा, हेड कॉन्स्टेबल धनराज साहू और आरक्षक बीरबल बघेल सहित एसीबी की विशेष टीम ने गुरुवार सुबह लगभग 11.30 बजे सीएमएचओ कार्यालय बालोद में ट्रैप कार्रवाई की।

आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर ले जाते हुए।

आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर ले जाते हुए।

रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ाए

जैसे ही मुकेश कुमार यादव ने रिश्वत की राशि दोनों बाबुओं को दी। तो टीम ने दोनों आरोपी युगल किशोर साहू और सुरेंद्र कुमार सोनकर को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े जाने के बाद जब आरोपियों के हाथों को लिक्विड में डुबोया गया तो नोटों पर लगाए गए फिनॉलफ्थेलीन पाउडर की वजह से लिक्विड गुलाबी रंग का हो गया। जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।

एसीबी की कार्रवाई देर शाम तक सीएमएचओ कार्यालय में जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आगे की कार्रवाई के लिए रायपुर ले जाया गया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CG Constable Refuses Bribe Refund, Asks for SP Complaint

June 14, 2026

Korba ASI Son Run Over By Bolero, Dies After 6 Days

June 14, 2026

कोयले में मिलावट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार:दीपका कोल माइंस से सप्लाई कोयला लैब टेस्ट में फेल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073960
Views Today : 781
Views Last 7 days : 2354
Views Last 30 days : 7019
Total views : 98818
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.