Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Balmuni Hansbhadra acquired all the knowledge without going to school | बालमुनि हंसभद्र ने बिना स्कूल जाए सारा ज्ञान अर्जित किया: राजनांदगांव में प्रखर बुद्धि देख हैरान हुए लोग; स्मरण शक्ति का किया प्रदर्शन – Rajnandgaon News
Breaking News

Balmuni Hansbhadra acquired all the knowledge without going to school | बालमुनि हंसभद्र ने बिना स्कूल जाए सारा ज्ञान अर्जित किया: राजनांदगांव में प्रखर बुद्धि देख हैरान हुए लोग; स्मरण शक्ति का किया प्रदर्शन – Rajnandgaon News

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
3ce841da 6e11 4858 8a57 5bf3d5a0bc31 1762074969532
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में 13 वर्षीय बालमुनि हंसभद्र मुनि ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति का प्रदर्शन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के पहले शतावधान प्रयोग में बिना देखे 100 वस्तुओं, व्यक्तियों या स्थानों के नाम सही-सही बताए, जिससे उपस्थित लोग आश्चर्यचकित रह गए।

.

यह प्रयोग 2 नवंबर को चातुर्मास के दौरान जैन बगीचे के नए हॉल में आयोजित किया गया। इसमें शहर के अलग-अलग समाजों के लोगों ने भाग लिया। उन्हें 1 से 100 तक के डिस्प्ले बोर्ड पर अपनी पसंद के अनुसार व्यक्ति, महापुरुष, तीर्थ, उपकरण, पशु, पक्षी या वस्तु का नाम लिखने को कहा गया था।

डिस्प्ले बोर्ड हटाए जाने के बाद, बालमुनि हंसभद्र ने श्रोताओं द्वारा पूछे गए किसी भी क्रम के प्रश्नों का तुरंत और सटीक उत्तर दिया। उदाहरण के लिए, जब उनसे 69, 55, 60, 12 और 67 नंबरों पर लिखे नामों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि 69 पर जिन कुशल सूरी जी, 55 पर अयोध्या, 60 पर सिलियारी, 12 पर ओघा और 67 पर विराग मुनि लिखा था।

57078e02 3bd7 471d 9758 6de7c9c7e28f 1762074969531

बालमुनि का स्मरण शक्ति देखकर हैरान हुए लोग

सकल जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष मनोज बैद और चातुर्मास समिति के संयोजक प्रदीप गोलछा, रितेश लोढ़ा, दिनेश लोढ़ा, आकाश चोपड़ा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में यह पहला अवसर था जब 13 वर्षीय जैन बालमुनि द्वारा ऐसा शतावधान प्रयोग किया गया। उपस्थित जन बालमुनि की अद्भुत स्मरण शक्ति देखकर हतप्रभ रह गए।

इस अवसर पर मुनि वीरभद्र (विराग) मुनि ने कहा कि लोगों को सप्ताह में कम से कम एक घंटा सही ज्ञान के लिए समर्पित करना चाहिए। उन्होंने चातुर्मास के चार माह के शीघ्र बीत जाने का भी उल्लेख किया।

7c26ee44 6710 4e1a 9e49 c5504ddbbd8c 1762074969531

बिना स्कूल जाए सारा ज्ञान अर्जित किया

बालमुनि ने हंसभद्र मुनि के बारे में कहा कि 4 साल पहले उज्जैन में उनके परिवार वाले उन्हें लेकर उनसे मिलने आए थे। उनकी प्रखर बुद्धि को देखकर उन्होंने उनके परिवार वालों से कहा था कि बच्चे की बुद्धि काफी तेज है और उन्हें शतावधान प्रयोग के लिए प्रेरित करें।

यही उन्होंने चारित्र जीवन तय करने का फैसला ले लिया और उन्होंने पांच माह पहले दीक्षा ले ली। बिना स्कूल जाए ही उन्होंने सारा ज्ञान अर्जित कर लिया।

उन्होंने कहा कि मुझे जो याद करने में छह-छह माह लग जाते थे, उसे बाल मुनि चार-पांच दिन में ही याद कर लेते थे। उन्होंने कहा कि चारित्र जगत में जो कुछ भी है वह ज्ञान में है। ज्ञान दशा के कारण आनंद में परिवर्तन आ जाता है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक घंटा ही सही ज्ञान के लिए समय अवश्य दें।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त

May 7, 2026

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.