रायपुर में तिरंगे का अपमान:राष्ट्रीय ध्वज को डस्टबिन में फेंकने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

![]()
राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता विकास मानिकपुरी में इसकी शिकायत तेलीबांधा थाना में की है। पुलिस ने मामलें में केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। तेलीबांधा निरीक्षक ने केस रजिस्टर्ड करने की पुष्टि की है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5 बजे अपनी कार में पेट्रोल भरवाने के लिए सैनी पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर पेट्रोल मशीन के पास रखे कचरे के डिब्बे पर पड़ी। उसने देखा कि डस्टबिन के अंदर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रखा हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लगाए गए राष्ट्रीय ध्वज को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर कचरे के डिब्बे में डाल दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। सीसीटीवी कैमरों खंगाल रही पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link




